
Kokata: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। जिसमें 35 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित होगा जहां सभी नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। हालांकि अभी मंत्रियों की लिस्ट सामने नहीं आयी है।
बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए वरिष्ठ नेता तापस रॉय, शंकर घोष और स्वपन दासगुप्ता जैसे दिग्गजों को जगह मिलने की संभावना है। इसके अलावा बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता रितेश तिवारी भी प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।
कुछ महिला विधायकों को भी मंत्री पद दिए जाने की चर्चा है, जिनमें अभिनेत्री रूपा गांगुली और चंदना बाउरी शामिल हैं। इस लिस्ट में उमेश राय, डॉ. अजय कुमार पोद्दार, कलिता माझी और दीपक बर्मन का नाम शामिल है। इसके अलावा बिशाल लामा, शंकर घोष, मौमिता बिस्वास मिश्रा, जोएल मुर्मू और जगन्नाथ चट्टोपाध्याय भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
सोमवार को होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोकभवन में सभी नेता शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण के बाद ही ये पूरी तरह साफ हो पाएगा कि किस नेता को कौन सा विभाग सौंपा जा रहा है।
भाजपा के विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद 9 मई को शुभेन्दु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उसी दिन अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और के टुडु ने मंत्री पद की शपथ ली थी।
भारत की इस Tea ने दुनिया में किया कमाल, 100 बेहतरीन चायों में हासिल किया पहला स्थान
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स दी। उन्होंने लिखा कल सुबह 11 बजे, पश्चिम बंगाल की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई राष्ट्रवादी राज्य सरकार की पूरी कैबिनेट लोक भवन में शपथ लेगी। पश्चिम बंगाल सरकार के 35 मंत्री अपने पद की शपथ लेंगे। हम पश्चिम बंगाल के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Location : kokata
Published : 1 June 2026, 1:35 AM IST
Topics : cabinet expansion in bengal ministers to take oath suvendu adhikari government west bengal govt West Bengal Politics