BRICS Summit में विदेशी मेहमानों के सामने दिखेगी जयपुर की शाही कारीगरी, 300 कारीगरों ने तैयार किया खास सिल्वरवेयर

BRICS Summit 2026 के लिए जयपुर में विदेशी मेहमानों के लिए खास सिल्वर-प्लेटेड टेबलवेयर और कटलरी तैयार की गई है। करीब 300 कारीगरों ने शाही राजस्थानी डिजाइन और आधुनिक तकनीक के मेल से इन्हें बनाया है। मेहमानों को इन्हीं बर्तनों में भारतीय और ग्लोबल व्यंजन परोसे जाएंगे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 September 2026, 8:21 AM IST

New Delhi: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत की तैयारियों में राजस्थान की पारंपरिक कारीगरी का खास रंग देखने को मिलेगा। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले सम्मेलन में मेहमानों को जयपुर में तैयार किए गए खास सिल्वर-प्लेटेड टेबलवेयर और कटलरी में भोजन परोसा जाएगा। इसके जरिए वैश्विक मंच पर राजस्थान की कला और भारत की सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की जाएगी।

जयपुर में दिन-रात तैयार हुआ खास सिल्वरवेयर

विदेशी मेहमानों के लिए तैयार किए गए इस खास सिल्वरवेयर को जयपुर के डिजाइनर अरुण पाबूवाल और अरुण्स ग्रुप की डायरेक्टर अंतरा पाबूवाल की देखरेख में तैयार किया गया है। इसे बनाने के लिए करीब 300 कुशल कारीगरों की टीम ने दिन-रात काम किया।

इन बर्तनों में पारंपरिक हस्तकला के साथ आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है। Semi-machined hand craftsmanship और contemporary casting के जरिए पारंपरिक डिजाइन को आधुनिक रूप देने की कोशिश की गई है।

नदियां उफान पर, नावें बनीं सहारा: यूपी के 25 जिलों में बाढ़ का संकट, मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

बर्तनों पर दिखेगी राजस्थान के शाही दौर की झलक

सिल्वरवेयर को तैयार करते समय राजस्थान की पुरानी रियासतों और शाही दौर की कला को ध्यान में रखा गया है। बर्तनों पर बारीक नक्काशी की गई है, जिससे इनमें राजस्थानी शिल्प की पहचान साफ दिखाई देती है।

सिर्फ टेबलवेयर और कटलरी ही नहीं, बल्कि मेहमानों के लिए पारंपरिक शैली के सिगार स्टैंड भी तैयार किए गए हैं। वहीं, VVIP मेहमानों के स्वागत के लिए अलग से विशेष सिल्वरवेयर तैयार किया गया है।

विदेशी मेहमानों की पसंद के हिसाब से डिजाइन

BRICS सम्मेलन में अलग-अलग देशों से आने वाले मेहमानों की भोजन संबंधी प्राथमिकताओं को भी ध्यान में रखा गया है। ग्लोबल और भारतीय व्यंजनों को परोसने के लिए टेबलवेयर को अलग-अलग जरूरतों के अनुसार कस्टमाइज किया गया है।

इसका मकसद सिर्फ भोजन परोसना नहीं, बल्कि मेहमानों के सामने भारतीय कला और शिल्प की एक खास तस्वीर पेश करना भी है।

मिर्जापुर में छात्राओं को रोज करते थे परेशान, CO सिटी की गाड़ी रोककर बताई पूरी कहानी; 4 गिरफ्तार

G20 में भी जयपुर के बर्तनों में परोसा गया था खाना

जयपुर की कारीगरी को इससे पहले भी बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल चुकी है। G20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को भोजन परोसने के लिए जयपुर में विशेष रूप से तैयार किए गए चांदी के बर्तनों की सप्लाई की गई थी।

अब BRICS शिखर सम्मेलन में एक बार फिर जयपुर की कारीगरी वैश्विक मेहमानों के बीच नजर आएगी। सम्मेलन के दौरान ये खास सिल्वरवेयर भारत की सांस्कृतिक विरासत और राजस्थान की पारंपरिक शिल्पकला को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का माध्यम बनेंगे।

Location :  New Delhi

Published :  12 September 2026, 8:21 AM IST