हिंदी
लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत
New Delhi: बीजेपी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार शाम को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीने में संक्रमण के बाद 98 वर्षीय आडवाणी को करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
जानकारी के अनुसार पल्मोनरी विभाग में उनका इलाज चल रहा है। डाक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। इससे पहले भी आडवाणी को उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण इसी साल मई में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद घर लौट आए थे।
सीनियल लीडर आडवाणी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने से करीब एक हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने पर आडवाणी से आशीर्वाद लिया था।
लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। साल 1942 में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े। 1947 में देश के बंटवारे के दौरान उनका परिवार भारत आ गया। इसके बाद वह भारतीय जनसंघ से जुड़े, जिसे बीजेपी का राजनीतिक पूर्ववर्ती माना जाता है। साल 1980 में बीजेपी की स्थापना के बाद पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने में आडवाणी की अहम भूमिका रही।
लाल कृष्ण आडवाणी तीन बार साल 1986-1990, 1993-1998 और 2004-2005 में पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में 1998 से 2004 तक केंद्रीय गृहमंत्री, और 2002 से 2004 तक डिप्टी पीएम के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।
लालकृ्ष्ण आडवाणी राम मंदिर आंदोलन के अगुवा नेता रहे हैं। उन्हें के नेतृत्व में भव्य मंदिर यात्रा निकाली गई थी. यह यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ मंदिर से शुरू हुई थी। हाल ही में भारत सरकार ने साल 2024 में उन्हें भारत रत्न से नवाजा था। यह भारत का सर्वेश्रेष्ठ नागरिक सम्मान है। उनके सार्वजनिक जीवन को देखते हुए, इस सम्मान से नवाजा गया था।
Location : New Delhi
Published : 16 October 2026, 11:57 PM IST
Topics : advani health bjp senior leader chest infection hospitalised apollo hospital Lal Krishna Advani
No related posts found.