
अमित शाह ने जारी किया BJP का 'भरोसा पत्र'(Source: Google)
Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र 'भरोसा पत्र' जारी कर दिया है। अमित शाह ने महिलाओं को 3000 रुपये मासिक भत्ता और युवाओं के लिए रोजगार के बड़े वादे किए हैं। भाजपा ने इसे 'भरोसा पत्र' का नाम दिया है। अमित शाह ने कहा कि यह केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित बंगाल की ओर ले जाने वाला एक रोडमैप है। उन्होंने मंच से कहा कि बंगाल की जनता अब भय और भ्रष्टाचार के माहौल से मुक्ति चाहती है।
अमित शाह ने स्पष्ट किया कि भाजपा का यह संकल्प पत्र विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा:
यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, कई जिलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; पढ़ें पूरी खबर
भय मुक्त समाज: अमित शाह ने आश्वासन दिया कि बंगाल में भय से परेशान महिलाओं को भाजपा की सरकार में एक नया और सुरक्षित रास्ता मिलेगा।
भविष्य की नींव: युवाओं के लिए रोजगार और तकनीकी शिक्षा के अवसर बढ़ाए जाएंगे ताकि वे राज्य के विकास में भागीदार बन सकें।
मछुआरा समाज: संकल्प पत्र में मछुआरा समाज के लिए भी कई बड़े वादे किए गए हैं, जो तटीय क्षेत्रों में पार्टी की पैठ को और मजबूत कर सकते हैं।
घोषणा पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल की जनता की उम्मीदों को पूरा नहीं किया और राज्य को गहरी निराशा में धकेल दिया है। शाह के अनुसार, बंगाल अब बदलाव के लिए तैयार है और भाजपा का यह 'भरोसा पत्र' राज्य के गौरव को वापस लौटाने का संकल्प है।
दिल्ली में लास्ट लोकेशन; नैनीताल में घर लौटते छात्रा लापता, झाड़ियों में मिले कपड़े
अमित शाह ने कहा कि इस घोषणा पत्र में बंगाल के औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद बंगाल को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कल हल्दिया में बंगाल की जनता को राज्य में भाजपा सरकार बनते ही भयमुक्त शासन, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और सातवें वेतन आयोग को लागू करने की गॉरन्टी देने की बात की थी। उन्होंने शरणार्थियों को संवैधानिक अधिकार देने और घुसपैठियों को बाहर निकालने के साथ-साथ, टीएमसी शासन के दौरान हुए सभी घोटालों और महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों की फाइलें दोबारा खोलकर दोषियों को जेल भेजने की गारंटी भी दी था। बंगाल में जारी आज के संकल्प पत्र को उन्ही वादों के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।
Location : Kolkata
Published : 10 April 2026, 1:17 PM IST
Topics : Amit Shah Bharosa Patra bjp TMC West Bengal Elections