
सनी देओल (फाइल फोटो)
NEW DELHI: हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता सनी देओल अपनी दमदार आवाज, शानदार अभिनय और देशभक्ति से भरी फिल्मों के लिए जाने जाते है। उनका जन्म 19 अक्तूबर 1956 को साहनेवाल, पंजाब में हुआ था। आज वह अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। सनी देओल का असली नाम अजय सिंह है। वह प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे है। उनके पिता हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रहे है। सनी देओल ने अपनी मेहनत के दम पर फिल्मों की दुनिया अपनी अलग पहचान बनाई।
सनी देओल ने वर्ष 1983 में फिल्म बेताब से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अमृता सिंह नजर आई थी। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया और सनी देओल रातों रात मशहूर हो गए। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान बनाई।
सनी देओल की सबसे यादगार फिल्मों में घायल, दामिनी, घातक, बार्डर और गदर- एक प्रेम कथा शामिल है। फिल्म दामिनी में उनके दमदार अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। वहीं फिल्म गदर एक प्रेम कथा से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। 2023 में रिलीज हुई गदर-2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करते हुए 600 करोड़ से अधिक की कमाई की। उनकी फिल्मों में एक्शन के साथ भावनाएं और परिवार के प्रति प्रेम भी देखने को मिलता है।
सनी देओल ने फिल्मों के साथ राजनीति में भी कदम रखा। वर्ष 2019 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। इस तरह उन्होंने मनोरंजन जगत के साथ-साथ सार्वजनिक जीवन में भी अपनी अहम भूमिका निभाई। उनकी फिल्मों को युवा दर्शकों के साथ पुरानी पीढ़ी भी पसंद करती है। उनके जन्मदिन पर प्रशंसक उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते है। सनी देओल का फिल्मी सफर संघर्ष, मेहनत और सफलता की मिसाल है। उनका दमदार अंदाज और एक्टिंग उन्हें हिंदी सिनेमा में खास स्थान दिलाता है।
सनी देओल के फिल्मों में देशभक्ति, परिवार, अन्याय के खिलाफ लड़ाई और भावनाओं को खास महत्व दिया जाता है। उनका लोकप्रिय डायलॉग बोलने का अंदाज आज भी दर्शकों के बीच चर्चा में रहता है। अपने लंबे फिल्मी करियर में सनी देओल ने कई उतार चढ़ाव देखे, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से सफलता हासिल की। उनके जन्मदिन पर प्रशंसक उन्हें बधाई देते हैं और उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार करते है।
सनी देओल आज भी हिंदी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल है, जिनकी दमदार छवि दर्शकों को आकर्षित करती है।
Location : New Delhi
Published : 19 October 2026, 1:28 PM IST
Topics : actor bollywood Gadar Sunny Deol birthday