
हथियारबंद बदमाशों ने 3 दोस्तों को बनाया निशाना(AI Generated img)
Ara: भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीबीगंज चकिया गांव में मंगलवार की देर रात शादी समारोह के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो युवकों की हत्या कर दी गई। वहीं, गोली लगने से एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भोजपुर के बीबीगंज चकिया गांव में शादी समारोह के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें दो युवकों राहुल और दीपक की मौत हो गई। इस खूनी वारदात में एक अन्य युवक सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया, पुलिस पुरानी रंजिश की आशंका पर जांच कर रही है।
वारदात के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गोलीबारी से समारोह में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शुभकरणगंज निवासी 18 वर्षीय राहुल कुमार और 22 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है।
वहीं, घायल युवक दौलतपुर निवासी 18 वर्षीय सोनू कुमार है। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, घायल युवक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त अपने मामा की बेटी की शादी में शामिल होने बीबीगंज चकिया गांव पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद हथियारबंद बदमाशों ने तीनों को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से राहुल और दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू घायल हो गया।
शादी में हुई फायरिंग, पुरानी रंजिश की अशंका(AI Generated img)
घटना मंगलवार की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को घटना के पीछे हालांकि, गोलीबारी के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल से तीन खोखा और एक पिलेट बरामद किया गया है।
सदर एसडीपीओ-1 सुशील कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Location : Ara
Published : 25 November 2026, 7:50 AM IST