सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को कोर्ट से मिली जमानत, कल होगी रिहाई

दिल्ली में CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दोनों नेताओं को जमानत दे दी है। जमानत मिलने के बाद अब आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर रहेगी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 21 October 2026, 7:03 PM IST

New Delhi: दिल्ली एसईएम कोर्ट ने बुधवार शाम को सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को जमानत दे दी है। दो दिन पहले सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ा दी गई थी। सोमवार को दोनों को मंदिर मार्ग थाने में नवनियुक्त विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने उनकी हिरासत बढ़ाने की मांग की, जिस पर मजिस्ट्रेट ने दोनों को दो दिन और जेल में रखने का आदेश दिया था।

जंतर-मंतर पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोनों नेता जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के मामले में हिरासत में हैं। आरोप है कि प्रतिबंध लागू होने के बावजूद वे बंद गेट पार कर जंतर-मंतर परिसर में दाखिल हुए थे।

आशुतोष रांका और सौरव दास का रिलीज ऑर्डर

वहां सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने तिरंगा लहराया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया था। 13 अक्तूबर को उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

दोनों की हिरासत बुधवार को खत्म हो रही थी। उन्हें बुधवार दोपहर दो बजे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। दोनों का रिलीज ऑर्डर भी आ गया है।

Location :  New Delhi

Published :  21 October 2026, 6:42 PM IST