बिखर गई आम आदमी पार्टी, राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल और हरभजन सिंह समेत इन 7 सांसदों ने छोड़ी AAP, सभी BJP में शामिल

आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर और सांसद हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी, राजेंद्र गुप्ता, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ दिया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 24 April 2026, 3:53 PM IST

New Delhi: आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर और सांसद हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी, राजेंद्र गुप्ता, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। शुक्रवार की दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राघव चड्ढा के साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने इसकी जानकारी दी। यह आम आदमी पार्टी के लिए काफी नुकसानदायक खबर है। बताया जा रहा है कि ये तीनों दिग्गज नेता और सांसद अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

संजय सिंह ने सातों सांसदों पर किया हमला

राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। इस पर आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और सांसद संजय सिंह का पहला बयान सामने आया है। संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, "यह पूरी कार्रवाई ऑपरेशन लोटस के तहत की गई है और बेहद घटिया गेम खेला गया है।

संजय सिंह ने आगे क्या कहा?

संजय सिंह ने आगे कहा, "आम आदमी पार्टी कभी इन 7 सांसदों को माफ नहीं करेगी। आम आदमी पार्टी ने राघव चंद्रा को बड़ी जिम्मेदारी दी थी, लेकिन उन्होंने गलत किया है। पंजाब के लोग कभी उनको माफ नहीं करेंगे। इन सातों सांसदों ने आम आदमी पार्टी के साथ गद्दारी की है। पंजाब की जनता के साथ बीजेपी ने घिनौना खेल खेला है। जनता सब कुछ देख रही है।"

 

 

Location :  New Delhi

Published :  24 April 2026, 3:53 PM IST