जानिए कौन हैं दिनेश शर्मा जिन्हें मिली अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल की कमान

भाजपा के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा को अंडमान निकोबार का उपराज्यपाल बनाया गया है। शनिवार देर रात राष्ट्रपति भवन से उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई। दिनेश शर्मा इससे पहले 2023 में राज्यसभा सदस्य चुने गए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 September 2026, 12:11 AM IST

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है।  शनिवार देर रात राष्ट्रपति भवन से उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई।

यह नियुक्ति उनके पदभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी।' 62 वर्षीय शर्मा इससे पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने वाला था।

कौन हैं डॉ. दिनेश शर्मा

लखनऊ विश्वविद्यालय में वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर रहे डॉ. दिनेश शर्मा 2006 से मार्च 2018 तक लगातार दो बार लखनऊ के महापौर भी रहे। इसके अलावा वह यूपी मेयर काउंसिल के 2007 से मार्च 2018 तक अध्यक्ष भी रहे। डॉ. शर्मा भाजपा संगठन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। गुजरात के प्रभारी के अलावा हरियाणा में मुख्यमंत्री व राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षक भी रहे। भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष के पद भी संभाल चुके हैं।

ऑक्सीजन टैंकर से टकराया ग्लूकोज लदा ट्रक, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टला बड़ा धमाका

2023 में बने राज्यसभा सांसद
2017 से 2022 तक उप मुख्यमंत्री के तौर पर माध्यमिक व उच्च शिक्षा के अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की भी जिम्मेदारी देख चुके हैं। दिनेश शर्मा 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़े। इसके बाद भाजपा ने उन्हें राज्यसभा के लिए उन्हें प्रत्याशी बनाया और वह तब से राज्यसभा के सांसद के तौर पर काम कर रहे थे।

दिनेश शर्मा के राजनीतिक करियर की शुरुआत आरएसएस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुई। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के उत्तर प्रदेश राज्य अध्यक्ष के तौर पर कमान संभाली। इससे उन्हें पार्टी की युवा लीडरशिप में अच्छी खासी पहचान हासिल हुई।

2027 जनगणना का शेड्यूल जारी, UP समेत चार चुनावी राज्यों में इस तारीख से शुरू होगी गिनती

2014 के लोकसभा चुनाव में BJP की जीत के बाद पार्टी संगठन में उनका कद और बढ़ा। अगस्त 2014 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में BJP को बहुमत मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 19 मार्च 2017 को दिनेश शर्मा को केशव प्रसाद मौर्य के साथ उत्तर प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

Location :  New delhi

Published :  5 September 2026, 11:57 PM IST