
आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती (Img- Internet)
Amravati: आंध्र प्रदेश को आधिकारिक रूप से अपनी नई राजधानी मिल गई है। भारत सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर अमरावती को राज्य की स्थायी राजधानी घोषित कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद यह ऐतिहासिक कदम लागू हुआ।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 7 अप्रैल 2026 को अमरावती को राजधानी घोषित करने के साथ गजट नोटिफिकेशन की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। यह ऐलान राज्य के लंबे इंतजार का अंत साबित हुआ।
भारत सरकार ने 6 अप्रैल 2026 को "आंध्र प्रदेश रीऑर्गनाइजेशन (अमेंडमेंट) एक्ट, 2026" जारी किया। यह आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 में संशोधन करता है। अधिनियम (नंबर 7 ऑफ 2026) गजट ऑफ इंडिया के एक्स्ट्राऑर्डिनरी भाग में प्रकाशित हुआ।
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर के बाद आग में झुलसे 8 लोग; पढ़ें पूरी खबर
संशोधन में धारा 5 में बदलाव किया गया, जिसमें अमरावती को राजधानी घोषित किया गया। साथ ही स्पष्टीकरण 2 जोड़ा गया, जिसमें अमरावती को आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी एक्ट 2014 के तहत अधिसूचित कैपिटल सिटी एरिया के रूप में परिभाषित किया गया।
The capital of Andhra Pradesh is Amaravati.
#APThanksIndia#APThanksModiJi #HistoricAmaravatiResolution pic.twitter.com/W4TocOw8nQ
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) April 7, 2026
कानून मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह अधिनियम 2 जून 2024 से प्रभावी माना जाएगा। इस कदम के साथ अमरावती अब आधिकारिक रूप से आंध्र प्रदेश की राजधानी बन चुकी है और राज्य प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बनेगी।
आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा: टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोचों में भीषण आग, एक की मौत
यह कदम सिर्फ एक ऐलान नहीं बल्कि राज्य के लंबे इंतजार का परिणाम है। अमरावती को स्थायी राजधानी बनाने से राज्य में प्रशासनिक स्थिरता बढ़ेगी और दीर्घकालिक विकास योजनाओं में तेजी आएगी।
Location : Amaravati
Published : 7 April 2026, 11:11 AM IST