संसद में युवाओं के मामले पर गुस्साये अखिलेश यादव, बोले- BJP सरकार की तरह नहीं, अहंकार की तरह काम कर रही है

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर युवाओं, पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से नहीं, बल्कि अहंकार के साथ काम कर रही है और युवाओं की आवाज को नजरअंदाज कर रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 July 2026, 12:16 PM IST

New Delhi: संसद के मॉनसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक तरीके से नहीं, बल्कि अहंकार के साथ काम कर रही है। युवाओं से जुड़े मुद्दों, पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी और सोनम वांगचुक के अनशन का जिक्र करते हुए उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भी उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का उल्लेख करते हुए कहा, "मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम जी के यहां भी चोरी हो गई। कहीं ऐसा लगता है कि लखनऊ वाले दिल्ली वालों को नीचा दिखाना चाहते हैं।" उनके इस बयान के बाद सदन और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई। उन्होंने कहा कि इतनी महत्वपूर्ण जगह पर चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर सरकार को घेरा

सपा प्रमुख ने नीट समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक मामलों में शामिल लोगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार नौकरियां देने से बच रही है क्योंकि उसे आरक्षण लागू करना पड़ेगा। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज की भी आलोचना की।

मुजफ्फरनगर हादसे में बड़ा खुलासा! एक ही घर से उठीं पांच अर्थियां, सामने आया नया अपडेट

सोनम वांगचुक के अनशन को दिया समर्थन

अखिलेश यादव ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी मांगें युवाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी हैं, इसलिए सरकार को उन्हें गंभीरता से सुनना चाहिए। उन्होंने कहा, "भाजपा में अहंकार है। उन्हें बच्चों की बात सुननी चाहिए। NEET में इतना बड़ा घोटाला हुआ और आज भी लोग सवाल उठा रहे हैं। क्या यही अमृत काल है?"

इस बीच समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, प्रिया सरोज, इकरा सरोज और राजीव राय जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात कर चुके हैं।

पहले दुष्कर्म फिर धर्मांतरण… हिन्दू लड़की का जीवन नरक बनाने वाला ओवैश रजा मुठभेड़ घायल, जानिये रूह कंपाने वाली वारदात

सरकार से जवाबदेही की मांग

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सुनना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि संसद में इन मुद्दों पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि यही देश के भविष्य से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण सवाल हैं।

Location :  New Delhi

Published :  20 July 2026, 12:16 PM IST