
एअर इंडिया फ्लाइट (सोर्स-गूगल)
New Delhi: एअर इंडिया की दिल्ली से वॉशिंगटन डीसी जा रही फ्लाइट AI103 को तकनीकी खराबी के चलते वियना में रोकना पड़ा। विमान दो जुलाई को वियना में ईंधन भरने के लिए रुका था, जहां नियमित सुरक्षा जांच के दौरान तकनीकी समस्या का पता चला। एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार, खराबी को ठीक करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता थी, इसलिए विमान को वियना से वॉशिंगटन तक की यात्रा के लिए रद्द कर दिया गया।
फ्लाइट रद्द
फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों को वियना में उतार दिया गया और उनकी यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। जिन यात्रियों के पास वैध शेंगेन वीजा था या जो वीजा-मुक्त यात्रा कर रहे थे, उन्हें वियना में होटल में ठहराया गया। वहीं, जिनके पास वीजा नहीं था, उनके लिए ऑस्ट्रियाई अधिकारियों की अनुमति और आव्रजन प्रक्रियाएं पूरी होने तक सुरक्षित ठहराव की व्यवस्था की गई।
फ्लाइट AI104 भी रद्द
इसके अतिरिक्त वॉशिंगटन से दिल्ली के लिए वियना के रास्ते आने वाली फ्लाइट AI104 को भी रद्द कर दिया गया। प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में समायोजित किया गया और एयरलाइन ने सभी यात्रियों को उनकी प्राथमिकताओं के अनुसार पूर्ण धनवापसी की पेशकश की है।
ये भी पढ़ें: Plane Crash: हवाई यात्राएं पहले जैसी क्यों नहीं रहीं सुरक्षित? जानिए क्यों भयभीत हो रहे हैं लोग?
सुरक्षा जांच प्रक्रिया
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “हम यात्रियों की असुविधा के लिए गहरा खेद प्रकट करते हैं। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और यह निर्णय फ्लाइट से पहले की सुरक्षा जांच प्रक्रिया के तहत लिया गया था।”
ये भी पढ़ें: The MTA Speaks: लगातार हवाई हादसों को रोकने में सरकार की नाकामी से यात्री परेशान; क्या है समाधान?
कंपनी प्रतिदिन लगभग 1100 से अधिक उड़ानें संचालित करती है
एअर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस प्रतिदिन लगभग 1100 से अधिक उड़ानें संचालित करती हैं, जिनमें 1.5 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। एयरलाइन ने यह भी स्वीकार किया कि हाल ही में वैश्विक हवाई क्षेत्र में आई बाधाओं जैसे यूरोप और पूर्वी एशिया में एयरपोर्ट प्रतिबंध, हवाई यातायात की अधिकता और कुछ क्षेत्रों में हवाई क्षेत्र बंद होने जैसी समस्याओं के कारण संचालन में चुनौतियाँ बढ़ी हैं।
Location : New Delhi
Published : 3 July 2025, 1:01 PM IST
Topics : AI103 Technical Fault Air India Flight Cancelled Air India security Vienna airport Washington DC