Air India Turbulence: कॉकपिट के फर्श पर औंधे मुंह पड़ा मिला था पायलट, एअर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस केस में बड़ा खुलासा

अगर आप भी एयर इंडिया के इस विमान में सफर कर रहे हैं या करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आसमान में सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर मंडराता खौफनाक खतरा, फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 में जब अचानक जोरदार टर्बुलेंस हुआ, तो कॉकपिट का नजारा देख हर कोई दंग रह गया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 12 August 2026, 4:13 PM IST
google-preferred

New Delhi: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान AI-2379 से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उड़ान के दौरान आए तेज टर्बुलेंस में विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आया, जिसके दौरान मुख्य पायलट कॉकपिट के फर्श पर पड़े मिले। मामले में केबिन क्रू के एक सदस्य ने पायलट पर उड़ान से पहले गांजा पीने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। हालांकि, पायलट ने इन आरोपों से इनकार किया है। मामले की जांच जारी है।

टर्बुलेंस के दौरान सामने आया मामला

जानकारी के मुताबिक, फुकेट से दिल्ली लौट रही एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस के कारण विमान की ऊंचाई करीब 300 फीट कम हो गई। इसी दौरान मुख्य पायलट कॉकपिट के फर्श पर पड़े मिले। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह झटके की वजह से गिरे थे या किसी अन्य कारण से उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

Air India AI-2379 Turbulence Case: क्या डोप टेस्ट में पॉजिटिव मिला पायलट? जांच तक दोनों पायलट हटाए गए

केबिन क्रू ने लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट्स के अनुसार, केबिन क्रू के एक सदस्य ने पायलट के खिलाफ लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने उड़ान से पहले गांजे का सेवन किया था। हालांकि, संबंधित पायलट ने किसी भी तरह का नशीला पदार्थ लेने से साफ इनकार किया है।

लैंडिंग के बाद भी उठे सवाल

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में विमान की लैंडिंग के बाद भी पायलट सामान्य रूप से खड़े नहीं हो पा रहे थे। जांच के दौरान यूरिन सैंपल देने के लिए भी उन्हें सहारे की आवश्यकता पड़ी। बताया जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें फिलहाल डि-रोस्टर कर दिया गया है।

Air India को मिला नया CEO, घाटे और संकट के बीच टेवोल्डे गेब्रेमारियम संभालेंगे कमान

DGCA और AAIB कर रहे जांच

घटना की जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पायलट की स्थिति का वास्तविक कारण क्या था और आरोपों में कितनी सच्चाई है।

Location :  New Delhi

Published :  12 August 2026, 4:10 PM IST

Advertisement