Dharmendra Pradhan Resigns: ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’.. खिल उठा हर चेहरा; जंतर मंतर पर सीजेपी का जश्न

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे CJP (Collective for Justice Party) के कार्यकर्ताओं और छात्रों में जश्न का माहौल देखने को मिला।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 25 July 2026, 3:06 PM IST

New Delhi: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे CJP (Collective for Justice Party) के कार्यकर्ताओं और छात्रों में जश्न का माहौल देखने को मिला। लंबे समय से NEET-UG पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने इसे अपने आंदोलन की बड़ी जीत बताया।

जंतर-मंतर से सामने आए वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में छात्र नारे लगाते, एक-दूसरे को बधाई देते और जीत का जश्न मनाते दिखाई दिए। प्रदर्शनकारियों के बीच सबसे ज्यादा गूंजा नारा था—"झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।"

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके भी समर्थकों के साथ जश्न मनाते नजर आए। वीडियो में छात्र तालियां बजाते, नारे लगाते और इस फैसले को अपने लंबे संघर्ष का परिणाम बताते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

‘हमने कर दिखया’… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीजेपी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, जानिये क्या कहा

लंबे आंदोलन के बाद आया बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम

NEET-UG परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर पिछले कई हफ्तों से देशभर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी था। दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र लगातार धरने पर बैठे थे। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने, निष्पक्ष जांच और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की थी।

इसी बीच धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जवाबदेही सर्वोपरि है और छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया है।

शिक्षा सुधार, NEET-UG परीक्षा, Government Approach और पीएम मोदी…अपने इस्तीफे में क्या-क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान…?

क्या अब खत्म होगा आंदोलन?

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन यहीं समाप्त होगा या प्रदर्शनकारी अपनी अन्य मांगों को लेकर धरना जारी रखेंगे। आंदोलन से जुड़े कई छात्र नेताओं का कहना है कि उनकी लड़ाई केवल इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि परीक्षा प्रणाली में स्थायी सुधार और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी उनकी प्रमुख मांगों में शामिल है।

फिलहाल CJP की ओर से आंदोलन के अगले चरण को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। हालांकि, जंतर-मंतर पर जश्न के माहौल ने यह साफ कर दिया कि प्रदर्शनकारी इस घटनाक्रम को अपने आंदोलन की एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  25 July 2026, 3:04 PM IST