
आईपीएस को केंद्र में मिली तैनाती
New Delhi: मोदी सरकार ने राज्य सरकारों से सहमति के बाद मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई अफसरों को केंद्र में इम्पेनल्ड कर दिया है। इन आईपीएस अफसरों को डीआईजी रैंक पर तैनाती दी गई है।
इन आईपीएस अफसरों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान समेत कई राज्यों के कुल 68 IPS अफसर शामिल हैं। सभी अफसरों को केंद्र में इम्पेनल्ड करके DIG पद पर नियुक्ति दी गई है। कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी मामलों की समिति ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है।
गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया है। इस प्रक्रिया में अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड और प्रशासनिक अनुभव का मूल्यांकन हुआ।
इन आईपीएस अफसरों ने अपने जिलों में एसपी और दूसरे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर अपनी अलग पहचान बनाई है। कानून व्यवस्था संभालने और प्रशासनिक कामकाज में इनके प्रदर्शन को देखकर अब केंद्र सरकार ने इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी देने का फैसला किया है।
माना जा रहा कि जल्द इन अधिकारियों की तैनाती सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीबीआई, एनआईए, आईबी या अन्य सुरक्षा और प्रशासनिक विभागों में IG स्तर के पदों पर हो सकती है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इन आईपीएस अधिकारियों को बधाई दी।
Location : New Delhi
Published : 26 May 2026, 11:44 PM IST
Topics : Centre dig rank ips officers empaneled New Delhi