TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे, फ्लाइट से पुणे लाया गया; क्या अब बेनकाब होंगे कई सफेदपोश चेहरे?

टीईटी पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी वीरेंद्र कुमार गुप्ता को भिवंडी पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को फ्लाइट से पुणे लाया गया है। अब पूछताछ के दौरान पूरे पेपर लीक रैकेट और आर्थिक लेन-देन का बड़ा पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 July 2026, 10:18 AM IST

Mumbai: शिक्षकों की भर्ती से जुड़ी टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पेपर लीक धांधली में भिवंडी पुलिस को एक बड़ी और निर्णायक कामयाबी मिली है। महीनों से चकमा दे रहे इस पूरे घोटाले के मुख्य सूत्रधार वीरेंद्र कुमार गुप्ता को पुलिस की विशेष टीम ने बिहार में एक गुप्त ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी से पेपर लीक के विशाल जाल और साजिशकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।

बिहार से पुणे तक कड़ा पहरा, फ्लाइट से लाया गया आरोपी

पकड़े जाने के डर से आरोपी राज्य से बाहर छिपकर बैठा हुआ था। भिवंडी पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और सटीक इनपुट के आधार पर बिहार में दबिश दी और वीरेंद्र गुप्ता को दबोच लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी को तुरंत हवाई मार्ग (फ्लाइट) से पुणे एयरपोर्ट लाया गया। वहाँ से पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे भिवंडी ले जाया जा रहा है, जहाँ उसे जल्द ही स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

20 साल पहले पेपर लीक, आज विधायक… आखिर कब आएगा वो फैसला जिसका इंतजार लाखों युवाओं को है?

पूछताछ में खुलेंगे कई बड़े राज और आर्थिक लेन-देन का सच

जांच एजेंसियों के मुताबिक, वीरेंद्र कुमार गुप्ता इस पूरे पेपर लीक रैकेट का सबसे अहम मोहरा है। उसी के इशारे पर प्रश्नपत्रों का लेन-देन और गिरोह का संचालन किया जा रहा था। पुलिस का मानना है कि अब रिमांड में उससे होने वाली कड़ाई से पूछताछ के दौरान इस धांधली में शामिल कई सफेदपोशों, एजेंटों और करोड़ों रुपये के काले लेन-देन के पते-ठिकाने साफ होंगे।

CJP Protest: सरकार संग वार्ता के बाद CJP का तीखा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर तैयार किया प्लान बी

अन्य संदिग्धों की बढ़ीं धड़कनें, जल्द होंगे और भी खुलासे

भिवंडी पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई से टीईटी घोटाले की जांच को एक नई दिशा मिल गई है। इस गिरफ्तारी के बाद से ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्ध और दलाल पुलिस की रडार पर आ चुके हैं। जांच अधिकारियों का दावा है कि मुख्य आरोपी के कबूलनामे के आधार पर आने वाले दिनों में कुछ और बड़े चेहरों की सलाखों के पीछे जाने की पूरी संभावना है।

Location :  Mumbai

Published :  25 July 2026, 10:18 AM IST