धोखा देना कोई इससे सीखे! 15 साल तक जीता भरोसा, फिर 5.80 करोड़ का लगा दिया चूना

मुंबई की 121 साल पुरानी ज्वेलरी फर्म में 5.80 करोड़ रुपये मूल्य के 6.1 किलो सोने के कथित गबन का मामला सामने आया है। शिकायत में 15 साल पुराने मैनेजर पर हेराफेरी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 July 2026, 3:13 PM IST

New Delhi: मुंबई के दागीना बाजार स्थित 121 साल पुरानी ज्वेलरी फर्म संघवी धनरूपजी देवाजी ज्वेलर्स में करीब 5.80 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के कथित गबन का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, फर्म के 15 साल पुराने भरोसेमंद मैनेजर पर 6129 ग्राम (करीब 6.1 किलो) सोने के गहनों की हेराफेरी का आरोप है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

15 साल का भरोसा बना सबसे बड़ा धोखा?

फर्म के मालिक विनीत नवरतन राणावत के अनुसार, आरोपी मितेश कोठारी के परिवार का कंपनी से वर्षों पुराना संबंध था। इसी भरोसे के चलते करीब 15 वर्ष पहले उसे मैनेजर नियुक्त किया गया था। समय के साथ उसे तिजोरी की चाबी, सोने के स्टॉक, खरीद-बिक्री और अकाउंट्स जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप दी गईं। लंबे समय तक उसके कामकाज पर किसी को शक नहीं हुआ।

पटना दौरे से शुरू हुआ शक

मामले का खुलासा तब हुआ जब कंपनी के एक प्रतिनिधि और आरोपी कारोबारी काम से पटना गए। शिकायत के मुताबिक, वहां आरोपी ने स्थानीय सर्राफा कारोबारियों से मुलाकात नहीं होने दी और बार-बार बहाने बनाता रहा। इस व्यवहार से संदेह पैदा हुआ। मुंबई लौटने के बाद स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच कराई गई।

जांच में निकला 6.1 किलो सोना कम

कंपनी द्वारा स्टॉक और दस्तावेजों का मिलान करने पर तिजोरी से 6129 ग्राम सोने के गहने कम पाए गए। कंपनी के अनुसार, गायब सोने की अनुमानित कीमत करीब 5.80 करोड़ रुपये है। दोबारा जांच में भी यही गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद सभी कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई।

“भैया… वो मुझे मार डालेंगे!” जिस बात का था डर, वही हुआ? जयपुर से दिल दहला देने वाला मामला

शिकायत में कबूलनामे का दावा

शिकायत के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि संबंधित वाउचर पर उसके हस्ताक्षर हैं और उसने सोने का इस्तेमाल कमोडिटी मार्केट (MCX) में ट्रेडिंग के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए किया। कंपनी का दावा है कि आरोपी ने 100 रुपये के स्टांप पेपर पर कथित रूप से लिखित स्वीकारोक्ति दी और उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया। पुलिस की ओर से इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।

भाई कर रहा था शादी, तभी होने वाली भाभी का पल्लू खींचने लगा देवर… फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

शिकायत में यह भी आरोप है कि कोल्हापुर भेजी जाने वाली कुछ सोने की खेप कथित रूप से रास्ते में ही रिसीव कर ली गईं और उनका रिकॉर्ड कंपनी तक नहीं पहुंचा। पुलिस अब दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य, व्हाट्सएप चैट और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर होगी।

Location :  New Delhi

Published :  11 July 2026, 3:13 PM IST