
नीती अंबानी की शादी को 8 मार्च 2026 को 41 साल पूरे
New Delhi: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीती अंबानी की शादी को 8 मार्च 2026 को 41 साल पूरे हो गए। इस खास पल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पंसद कर रहे हैं। मुकेश अंबानी वीडियो में अपने दिल की भावनाओं को व्यक्त करते हुए दिखते हैं।
मुकेश अंबानी जीवन में नीता की अहमियत
मुकेश अंबानी वीडियो में नीता अंबानी की उनके जीवन में क्या अहमियत है? इस बारे में बतातें हैं। वे नीता को सिर्फ पत्नी ही नहीं बल्कि उन्हें अच्ची दोस्त बताते हैं। वायरल वीडियो में अपनी पत्नी नीता अंबानी को को अपने जीवन और परिवार का सबसे बड़ा सहारा का केंद्र बताते हैं। साथ ही सब चीजों के लिए धन्यवाद भी कहते है। इसी बात की वजह से लोग उनके भावुक बातों को खूब पंसद कर रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ।
40 साल पहले हुई थी शादी
वीडियो के मुताबिक, मुकेश अंबानी बताते हैं कि 40 साल पहले मार्च के महीने में नीता अंबानी उनकी जिंदगी में आई थी। तब से ही वह उनके जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई हैं। साथ ही कहा कि जब अपने पत्नी के बारे में वे कुछ बताने की कोशिश करते हैं तो उनके पास शब्द कम पड़ जाते हैं। क्योंकि नीता केवल पत्नी नहीं बल्कि जीवन की सबसे बड़ी ताकत है।
जेठ के खिलाफ शिकायत लेकर बहुरानी रूबी पहुंची पुलिस के पास, मैनपुरी पुलिस से बोली- साहब! मेरी मदद करो
नीता का बहुत बड़ा योगदान
जानकारी के मुताबिक बता दें कि नीता और मुकेश अंबानी की शादी 8 मार्च 1985 को हुई थी। वीडियो में मुकेश अंबानी ने कहा कि नीता अंबानी अपने करुणा,प्यार और समझदारी के लिए पूरे परिवार का केंद्र बन गई है। मुकेश अंबानी के अनुसार, परिवार के सदस्य नीता से ऐसे जुड़े हैं जैसे सितारों के चारों तरफ चांद और ग्रह घूमते हैं। साथ ही आगे मुकेश अंबानी कहते है कि उनके जीवन की नीता एंकर ( सहारा) हैं। साथ ही बताया कि आज जो कुछ भी वे हैं, उनमें नीता का बहुत बड़ा योगदान है।
Location : New Delhi
Published : 18 March 2026, 8:18 PM IST