मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड तस्करी का भांडा फूटा, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार

मुंबई जोनल यूनिट ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सोने की तस्करी के सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया DRI ने 2.317 किलो सोने के साथ 5 को किया गिरफ्तार।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 October 2026, 11:44 AM IST

Mumbai: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI- Directorate of Revenue Intelligence) भारत में तस्करी और आर्थिक अपराधों को रोकने वाली एक प्रमुख संस्था है । मुंबई जोनल यूनिट ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सोने की तस्करी के सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। यह यूनिट मुंबई के साथ- साथ महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में सीमा शुल्क चोरी, सोने, हीरे, ड्रग्स, विदेशी पैसा और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर नजर रखती है।

जब्त किया गया का करोड़ों का सोना

मुंबई जोनल यूनिट ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सोने की तस्करी करने वाले एक सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। डीआरआई ने 2,317 ग्राम (करीब 2.317 किलो) 24 कैरेट के विदेशी सोने की छड़ें (Gold bars) जब्त की हैं। ज़ब्त किए गए सोने की कीमत लगभग 3.47 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दुबई से आए दो यात्री, एक एयरपोर्ट कर्मचारी और दो रिसीवर (बाहर डिलीवरी लेने वाले लोग) शामिल हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, दुबई से आने वाले दोनों यात्री सोने को एयरपोर्ट के ही एक कर्मचारी को देते थे, जो इसे टर्मिनल 2 के बाहर मौजूद सिंडिकेट के रिसीवर्स तक पहुंचाता था। यह जब्ती  सीमा शुल्क अधिनियम (Customs Act, 1962)  के तहत की गई है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजकर सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जांच में सामने आया कि यह एक सुव्यवस्थित अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट था।

दुबई से आने वाले लोगों की छानबीन

 छानबीन से बचने के लिए से बचने के लिए सारा सोना  एयरपोर्ट के सुरक्षित क्षेत्र के अंदर ही एक स्टाफ मेंबर को सौंप दिया था।उस कर्मचारी का काम सुरक्षा और कैमरों की नजरों से बचकर सोने को टर्मिनल 2 (T2) के बाहर पहुंचाना था, जहां सिंडिकेट के हैंडलर्स इसका इंतजार कर रहे थे।  डीआरआई (DRI) की टीम ने यह खुफिया कार्रवाई  को अंजाम दिया, जिसके बाद सभी आरोपियों को हिरासत में भेज दिया गया है। जांच में सामने आया कि यह एक सुव्यवस्थित अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट था। 

    Location :  New Delhi

    Published :  22 October 2026, 11:44 AM IST