
महंगे गिफ्ट्स और दिखावा फेल (Img: AI Generated)
New Delhi: बदलते समय के साथ न सिर्फ लाइफस्टाइल बदली है, बल्कि प्यार और रिश्तों को देखने का नजरिया भी पूरी तरह यू-टर्न ले चुका है। कभी महंगे गिफ्ट्स, डैशिंग लुक्स और सोशल मीडिया पर चमकने वाली पर्सनैलिटी युवाओं के लिए अट्रैक्शन की पहली शर्त हुआ करती थी। आज की Gen Z जेनरेशन, खासकर यंग गर्ल्स इस दिखावे की दुनिया से बहुत आगे निकल चुकी हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर कॉलेज कैम्पस तक एक नया ट्रेंड और चर्चा में है। लड़कियों को अब पार्टनर में दिखावा नहीं, बल्कि 'शिव' जैसे गहरे और शांत गुण चाहिए। आइए समझते हैं कि क्यों Gen Z गर्ल्स अपने लाइफ पार्टनर में इस तरह के गुणों की तलाश कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर चल रहे इस ट्रेंड का मतलब किसी धार्मिक तुलना से नहीं, बल्कि भगवान शिव के व्यक्तित्व से जुड़े उन गहरे मानवीय गुणों से है जो एक परफेक्ट पार्टनर की निशानी माने जाते हैं। आज की लड़कियां एक ऐसे जीवनसाथी की ख्वाहिश रख रही हैं, जो शांत स्वभाव का हो, धैर्य रखे और मुश्किल समय में भरोसे की तरह साथ खड़ा रहे। आज की पीढ़ी रिश्तों में दिखावे से ज्यादा सच्चाई और इमोशनल कनेक्शन को महत्व दे रही है।
आज के समय की लड़कियां अपने करियर और सपनों को लेकर बहुत गंभीर हैं। ऐसे में वे ऐसा जीवनसाथी चाहती हैं जो उनके फैसलों का सम्मान करे और आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करे। उनकी नजर में आदर्श रिश्ता वह है, जहां दोनों एक-दूसरे की ताकत बनें, न कि एक-दूसरे की राहतों में रुकावट।
Gen Z की सोच में रिश्तों का मतलब सिर्फ प्यार नहीं, बल्कि साझेदारी भी है। लड़कियां ऐसे पार्टनर को पसंद कर रही हैं जो उन्हें बराबरी का दर्जा दे, उनकी राय सुने और हर फैसले को महत्व दे। इस बदलते ट्रेंड से साफ है कि युवाओं के लिए अब रिश्तों का मतलब सिर्फ डेटिंग या सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करना नहीं रह गया है। वे लॉन्ग-टर्म और स्टेबल रिलेशनशिप चाहती हैं।
मैटेरियलिस्टिक चीजों यानी महंगी चीजों से हटकर अब ध्यान उन शानदार गुणों पर आ गया है, जो किसी भी रिश्ते को जिंदगी भर मजबूत और खुशहाल बनाए रखते हैं।
Location : New Delhi
Published : 20 June 2026, 12:29 PM IST