
दोस्तों संग घूमने का प्लान (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
New Delhi: गर्मी की छुट्टियों में दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनना आम बात है। कोई पहाड़ों की ठंडी हवा का आनंद लेना चाहता है तो कोई बीच या नए शहरों की सैर करना पसंद करता है। लेकिन तेज धूप और बढ़ता तापमान छोटी-सी लापरवाही को भी बड़ी परेशानी में बदल सकता है। ऐसे में जरूरी है कि यात्रा से पहले सही तैयारी की जाए और कुछ आम गलतियों से बचा जाए।
गर्मी में सबसे बड़ी गलती कम पानी पीना होती है। इससे शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है और कमजोरी, चक्कर या सिरदर्द जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। ट्रिप के दौरान हमेशा पानी की बोतल साथ रखें। इसके अलावा ORS, नारियल पानी, फ्रूट जूस और इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स को भी बैग में रखना फायदेमंद होता है, ताकि शरीर में एनर्जी बनी रहे।
तेज धूप में बिना सनस्क्रीन के बाहर निकलना स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यूवी किरणों से सनबर्न और टैनिंग की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए ट्रैवल किट में सनस्क्रीन, एलोवेरा जेल और आफ्टर-सन लोशन जरूर रखें। साथ ही लंबे समय तक बाहर रहने पर सनग्लासेस और कैप का इस्तेमाल करना भी जरूरी है।
Travel: छुट्टियों में जरूर करें इन पड़ोसी देशों की सैर, वीजा का झनझट खत्म; जानिए कितना आएगा खर्च
ट्रिप के दौरान कपड़ों का चुनाव भी काफी मायने रखता है। फैशन के चक्कर में भारी या टाइट कपड़े पहनने से गर्मी ज्यादा लग सकती है। ऐसे में हल्के रंग के कॉटन और ढीले कपड़े पहनना बेहतर विकल्प है, जो शरीर को ठंडक देने में मदद करते हैं।
यात्रा के दौरान मोबाइल फोन सबसे जरूरी साथी बन जाता है। लोकेशन देखने, फोटो क्लिक करने और ऑनलाइन पेमेंट के लिए इसकी बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है। इसलिए चार्जर और पावर बैंक साथ रखना जरूरी है, ताकि किसी भी स्थिति में परेशानी न हो।
ट्रैवल सेफ्टी किट में बेसिक फर्स्ट एड आइटम जरूर होने चाहिए। इसमें बैंडेज, स्टेराइल गॉज, मेडिकल टेप और एंटीबायोटिक ऑइंटमेंट शामिल करें। लंबे वॉक के दौरान पैरों में छाले से बचने के लिए ब्लिस्टर पैड्स भी उपयोगी होते हैं।
Kainchi Dham Travel Alert: वीकेंड पर रूट डायवर्ट, निकलने से पहले जान लें पूरा प्लान
बुखार, दर्द या एलर्जी जैसी स्थिति के लिए बेसिक दवाइयां साथ रखना समझदारी है। डिजिटल थर्मामीटर, एंटीहिस्टामिन दवाएं, कैलामाइन लोशन और हाइड्रोकार्टिसोन क्रीम स्किन की समस्याओं में राहत देती हैं। इसके अलावा हैंड सैनिटाइजर, वेट वाइप्स, टॉर्च और इंस्टेंट कोल्ड पैक जैसी चीजें भी ट्रिप में मददगार साबित होती हैं।
कई लोग उत्साह में बिना ब्रेक लिए लगातार घूमते रहते हैं, जो गर्मी में नुकसानदायक हो सकता है। शरीर जल्दी थक जाता है, इसलिए बीच-बीच में आराम करना जरूरी है। कोशिश करें कि दोपहर की तेज धूप में ज्यादा देर बाहर न रहें।
Location : New Delhi
Published : 12 May 2026, 1:00 PM IST
Topics : group trip planning Lifestyle News Summer Travel Tips summer vacation travel sunscreen protection