अनाया बांगर मार्च 2026 में थाईलैंड में वैजिनोप्लास्टी सर्जरी कराएंगी। यह प्रक्रिया वजाइना के निर्माण या पुनर्निर्माण के लिए होती है और मेडिकल, जन्मजात या जेंडर कंफर्मेशन के कारण की जाती है।

अनाया बांगर ने किया बड़ा फैसला (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह मार्च 2026 में थाईलैंड के बैंकॉक में वैजिनोप्लास्टी सर्जरी कराने जा रही हैं। इससे पहले साल 2024 में उन्होंने हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी ली थी।
अनाया के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर वैजिनोप्लास्टी को लेकर लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई है। आइए जानते हैं कि यह सर्जिकल प्रक्रिया क्या होती है और किन परिस्थितियों में इसे कराया जाता है।
वैजिनोप्लास्टी एक सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें ऑपरेशन के जरिए वजाइना का निर्माण या पुनर्निर्माण किया जाता है। इसे प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी का हिस्सा माना जाता है।
डॉक्टरों के अनुसार, कुछ महिलाओं में वजाइना जन्म से पूरी तरह विकसित नहीं होता। ऐसे मामलों में वजाइना की संरचना को ठीक करने के लिए यह सर्जरी की जाती है। इसके अलावा, जेंडर कंफर्मेशन सर्जरी के तहत ट्रांसजेंडर महिलाएं भी वैजिनोप्लास्टी कराती हैं, ताकि शरीर की बनावट उनकी जेंडर पहचान के अनुरूप हो।
वैजिनोप्लास्टी सिर्फ जेंडर ट्रांजिशन के लिए नहीं होती। डॉक्टर इसे इन स्थितियों में सुझाते हैं-
वैजिनोप्लास्टी एक विशेषज्ञ प्लास्टिक सर्जन द्वारा की जाती है। ऑपरेशन के दौरान शरीर की स्किन या अन्य टिशु की मदद से वजाइना का निर्माण किया जाता है।
सर्जरी के बाद मरीज को हॉस्पिटल में कुछ दिन रहना पड़ता है। डॉक्टर दवाइयां और स्पेशल देखभाल के निर्देश देते हैं। आमतौर पर पूरी तरह रिकवर होने में कुछ हफ्तों का समय लगता है।
भारत में वैजिनोप्लास्टी का खर्चा आमतौर पर 3 लाख से 10 लाख रुपये के बीच होता है।
हालांकि यह खर्चा सर्जन के अनुभव, केस की जटिलता, और हॉस्पिटल या शहर पर निर्भर करता है।
अन्य देशों में, खासकर थाईलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय हॉस्पिटल में, सर्जरी का खर्च भारत की तुलना में अधिक हो सकता है।
अनाया के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। कई लोग उनकी बहादुरी और व्यक्तिगत निर्णय का सम्मान कर रहे हैं, जबकि कुछ ने यह भी सवाल उठाया कि ऐसी सर्जरी के लिए मानसिक और शारीरिक तैयारी कितनी जरूरी होती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि वैजिनोप्लास्टी केवल सौंदर्य या पहचान का सवाल नहीं है, बल्कि यह मेडिकल और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी प्रक्रिया है।