फ्लाइट में काले मोजे पहनना पड़ सकता है खतरनाक! एक छोटी गलती कैसे बन सकती है बड़ा हादसा?

हवाई यात्रा के दौरान एक आम सी दिखने वाली आदत आपकी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। एक्सपर्ट्स ने ऐसी गलती की ओर इशारा किया है, जिसे ज्यादातर यात्री नजरअंदाज कर देते हैं। क्या आपने भी कभी इस बात पर ध्यान दिया है? अगली फ्लाइट से पहले जरूर जान लें ये जरूरी जानकारी, वरना आपकी छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 April 2026, 2:09 PM IST

New Delhi: हवाई यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए लोग कई तरह की तैयारियां करते हैं। ढीले कपड़े, आरामदायक जूते और हल्की जैकेट जैसी चीजें आमतौर पर हर यात्री की प्राथमिकता में शामिल होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके मोजों का रंग भी आपकी सुरक्षा से जुड़ा हो सकता है?

हाल ही में एविएशन एक्सपर्ट्स और ट्रैवल गाइडलाइंस ने एक ऐसी चेतावनी दी है, जिसे जानकर आप अगली फ्लाइट से पहले अपनी आदत जरूर बदल सकते हैं।

काले मोजे पहनना हो सकता है खतरनाक

विशेषज्ञों के अनुसार, फ्लाइट में काले मोजे पहनना एक आम लेकिन जोखिम भरी आदत हो सकती है। खासकर लंबी दूरी की उड़ानों या रात के समय यात्रा के दौरान यह खतरा और बढ़ जाता है। दरअसल, इन उड़ानों में केबिन की लाइट्स को अक्सर धीमा कर दिया जाता है, जिससे यात्रियों को आराम मिल सके। लेकिन कम रोशनी में काले रंग के मोजे आसानी से दिखाई नहीं देते।

फ्लाइट के अंदर गलियारे (Aisles) बहुत संकरे होते हैं। कई यात्री लंबी यात्रा के दौरान जूते उतारकर अपने पैरों को थोड़ा आराम देना चाहते हैं और उन्हें आगे की ओर फैला लेते हैं। ऐसे में अगर उन्होंने काले मोजे पहन रखे हैं, तो अंधेरे में उनके पैर क्रू मेंबर्स या अन्य यात्रियों को नजर नहीं आते।

घर और दुकान में छिपे ये वास्तु राज, जो चुपचाप बढ़ा सकते हैं आपकी कमाई; जानिये यहां

यह स्थिति तब और खतरनाक हो जाती है जब फ्लाइट अटेंडेंट्स भारी सर्विस ट्रॉली लेकर गुजरते हैं। पैर दिखाई न देने की वजह से ट्रॉली सीधे उन पर चढ़ सकती है या कोई क्रू मेंबर ठोकर खाकर गिर सकता है। इससे न केवल यात्री को चोट लगने का खतरा होता है, बल्कि फ्लाइट के अंदर अन्य लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है।

हाइजीन के नजरीए से भी न करें इस्तेमाल

सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि हाइजीन के नजरिए से भी काले मोजे एक समस्या बन सकते हैं। रिसर्च में पाया गया है कि फ्लाइट के फर्श और सीटों के आसपास कई प्रकार के बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। काले मोजों पर गंदगी या धूल आसानी से दिखाई नहीं देती, जिससे लोग उन्हें साफ समझकर बार-बार इस्तेमाल कर लेते हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखा, जानें कौन सा बैंक दे रहा सबसे अधिक FD रिटर्न

इसके विपरीत, हल्के रंग के मोजे जैसे सफेद, ग्रे या अन्य चमकीले रंग गंदगी को जल्दी दिखा देते हैं। इससे व्यक्ति सतर्क रहता है और समय-समय पर सफाई का ध्यान रखता है। एविएशन विशेषज्ञों की सलाह है कि यात्रा के दौरान ऐसे मोजे पहनें जो कम रोशनी में भी आसानी से दिखाई दें। इससे न केवल आपकी सुरक्षा बढ़ती है, बल्कि फ्लाइट स्टाफ के लिए भी काम करना आसान हो जाता है।

अगली बार जब आप हवाई यात्रा की तैयारी करें, तो अपने कपड़ों के साथ-साथ मोजों के रंग पर भी जरूर ध्यान दें। एक छोटी सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

Location :  New Delhi

Published :  9 April 2026, 2:09 PM IST