Uttarakhand Police Vacancy 2026: 1694 पदों पर निकली कांस्टेबल भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC ने उत्तराखंड पुलिस विभाग , वन विभाग, कारागार प्रशासन एंव सुधार सेवा विभाग, सचिवालय प्रशासन, आबकारी विभाग और उत्तराखंड परिवहन विभाग में कॉन्स्टेबल की वैकेंसी निकाली है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 November 2026, 11:50 AM IST

Uttarakhand Police Vacancy 2026: खाकी वर्दी पहनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए गुड़ न्यूज़ है। उत्तराखंड में 1600 से अधिक पदों पर सिपाही की नई भर्ती की घोषणा की गई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC ने उत्तराखंड पुलिस विभाग , वन विभाग, कारागार प्रशासन एंव सुधार सेवा विभाग, सचिवालय प्रशासन, आबकारी विभाग और उत्तराखंड परिवहन विभाग में कॉन्स्टेबल की वैकेंसी निकाली है। बता दें कि सभी डिपार्टमेंट को मिलाकर 1694 पद भरे जाएंगे।

पुलिस की इस सीधी भर्ती में सभी पद ग्रुप 'C' के हैं। जिसमे कॉन्स्टेबल की सरकारी जॉब लेने का आपके लिए भी बढ़िया मौका हो सकता है। अप्लाई के दौन कैंडिडेट्स को अपने हाई स्कूल के सर्टिफिकेट के साथा आधार कार्ड के दोनों तरफ की फोटो अपलोड करनी होगी। इसके साथ ही युवाओं को निवास प्रमाण पत्र, 12वीं की मार्कशीट जैसे डॉक्यूमेंट्स भी एक जगह ही तैयार करके रख लें।

उत्तराखंड पुलिस डिपार्टमेंट वाइज वैकेंसी 2026

  • उत्तराखंड आरक्षी (कॉन्स्टेबल) जनपदीय पुलिस (पुरुष) उत्तराखंड पुलिस विभाग 464
  • उत्तराखंड आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) उत्तराखंड पुलिस विभाग 284
  • उत्तराखंड आरक्षी जनपदीय पुलिस (महिला) उत्तराखंड पुलिस विभाग 238
  • फायरमैन (अग्निशामक) (पुरुष/महिला) उत्तराखंड पुलिस विभाग 201
  • वन आरक्षी वन विभाग उत्तराखंड 171
  • स्पेशल टाईगर गार्ड्स वन विभाग उत्तराखंड 75
  • बंदीरक्ष कारागार प्रशासन एंव सुधार सेवा विभाग, उत्तराखंड 117
  • महिला बंदीरक्षक कारागार प्रशासन एंव सुधार सेवा विभाग, उत्तराखंड 27
  • सचिवालय रक्षक सचिवाल प्रशासन-3, उत्तराखंड 54
  • आबकारी सिपाही आबकारी विभाग, उत्तराखंड 45
  • परिवहन आरक्षी परिवहन विभाग उत्तराखंड 18
    कुल 1694

कैंडिडेट ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर, नैनीताल द्वारा मान्य इंटरमीडिएट परीक्षा यानी 12वीं पास होनी चाहिए। इसके समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी योग्य होंगे। आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 25 साल तक होनी चाहिए। कुछ पोस्ट के लिए अधिकतम उम्र 30-35 वर्ष भी तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। अन्य सभी बातें समान होने पर जिन कैंडिडेट्स ने सेना में कम से कम दो साल सेवा दी है या नेशनल कैडेट कोर का 'बी' या 'सी' सर्टिफिकेट है तो उन्हें इस सीधी भर्ती में प्रेफरेंस दिया जाएगा। जनरल पुरुष/एससी/ओबीसी कैंडिडेट्स की हाइट 165 सेमी, एसटी की 157.5 सेमी और पर्वतीय कैंडिडेट्स की लंबाई 160 सेमी होना चाहिए। महिला सामान्य/एससी/ओबीसी उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेमी तक हो। एसटी और पर्वतीय की 147 सेमी लंबाई भी मान्य होगी। महिला अभ्यर्थियों का वजन कम से कम 45 केजी होना चाहिए।

MS Dhoni Retirement: संन्यास के साथ टूटा माही का वादा, फैंस को चेपॉक में आखिरी मैच का था इंतजार

उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2026 जरूरी डिटेल्स

भर्ती आयोग उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)

  • पद कॉन्स्टेबल
  • रिक्तियां 1694
  • ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in
  • आवेदन कब शुरू होंगे 25 नवंबर 2026
  • अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 दिसंबर 2026
  • फॉर्म में सुधार करने की डेट 28 दिसंबर 2026 से 30 दिसंबर 2026 तक
  • सैलरी 21700- 69100 रूपये (लेवल-03)
  • चयन प्रक्रिया फिजिकल टेस्ट, रिटन एग्जाम
  • लिखित परीक्षा कब होगी 3 अप्रैल 2027

उम्मीदवारों का चयन 2 चरणों में

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन 2 चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में शारीरिक मानक एंव शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद जो अभ्यर्थी सफल होंगे उन्हें बहुविकल्पीय ऑफलाइन प्रतियोगी परीक्षा ली जाएगी।

फिजिकल टेस्ट की जरूरी बाते

कैंडिडेट की हाइट और वजन का मापन होने के बाद किकेट बॉल थ्रो, लंबी कूद, चिनिंग अप, दौड़ व चाल, शटल रेस जैसे इवेंट में भाग लेना होगा। दूरी के हिसाब से मार्क्स भी तय किए गए हैं। हर इवेंट में न्यूनतम मार्क्स प्राप्त करने होंगे। जो कैंडिडेट्स क्वालिफाईंग अंक हासिल नहीं कर सकेंगे उन्हें डिस्क्वालिफाई माना जाएगा।

MS Dhoni Retirement: संन्यास के साथ टूटा माही का वादा, फैंस को चेपॉक में आखिरी मैच का था इंतजार

लिखित परीक्षा को लेकर जरूरी बातें

100 अंको की वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी। जिसमें पद की शैक्षिक अर्हता से जुड़े सवाल होंगे। रिटन एग्जाम में जनरल, ओबीसी, आ.क.व कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को 45 प्रतिशत और एससी/एसटी कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत मार्क्स कम से कम लाने होंगे। इतने मार्क्स न लाने पर अभ्यर्थी अनर्ह माने जाएंगे।

फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिसके बाद कैंडिडेट्स की फाइनल जॉइनिंग होगी।

Location :  Uttarakhand

Published :  18 November 2026, 11:50 AM IST