UPCISB ने UP Cooperative Bank Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसकी भर्ती 25 मार्च से शुरू हो चुकी है। यहां जानिये वैकेंसी की पूरी डिटेल

मैनेजर से लेकर क्लर्क पद तक निकली भर्ती (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Lucknow: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISB) ने आखिरकार अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UP Cooperative Bank Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट/कैशियर (बैंकिंग असिस्टेंट/क्लर्कियल स्टाफ), असिस्टेंट/टाइपिस्ट और असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
यह भर्ती कुल 116 पदों के लिए है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को UP Cooperative Bank Recruitment 2026 से संबंधित सभी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है, जिसे आप ध्यानपूर्वक देखें।
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, डिप्टी कलेक्टर पद के लिए JPSC ने आवेदन प्रक्रिया शुरू की; पढ़ें डिटेल
Online Apply Start Date : 25 March 2026
Online Apply Last Date : 15 April 2026
Last Date For Fee Payment : 15 April 2026
Exam Date : जल्द जारी होगा
Admit Card : एग्जाम से पहले
Result Date : जल्द जारी होगा
OBC : 500 रुपये
SC : 250 रुपये
PH Candidates : 00 रुपये
ऑनलाइन भुगतान के लिए आप इन सुविधाजनक विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं। जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट शामिल हैं। ये सभी तरीके सुरक्षित, तेज और आसान हैं, जिससे आप कहीं भी और कभी भी आसानी से भुगतान कर सकते हैं।
Minimum Age : 21 Years
Maximum Age : 40 Years
Manager: उम्मीदवार के पास कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, मैथ या स्टैटिस्टिक्स में कम से कम 55% अंकों के साथ बैचलर डिग्री और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए। वैकल्पिक रूप से B.Tech, BCA, MCA, BBA, MBA या बैंकिंग, फाइनेंस, HR में PGDM डिग्री भी मान्य है।
Junior Manager: उम्मीदवार के पास कॉमर्स या इकोनॉमिक्स, मैथ, स्टैटिस्टिक्स में 55% अंकों के साथ बैचलर डिग्री और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए। वैकल्पिक रूप से B.Tech/B.E. (CS/IT), BCA, MCA, BBA, MBA या बैंकिंग, फाइनेंस, HR में फुल-टाइम PGDM डिग्री भी मान्य है।
Assistant/ Cashier (Banking Assistant/Clerical Staff): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर में CCC प्रमाणपत्र अनिवार्य है।
Assistant/Typist: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर में न्यूनतम CCC प्रमाणपत्र भी आवश्यक है।
MP में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, हजारों पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन और कैसे करें आवेदन
Assistant Engineer (Civil): उम्मीदवार के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री या सरकार द्वारा मान्य समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।
UP Cooperative Bank Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और भर्ती सेक्शन खोलें। ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण करें। आवश्यक विवरण भरें, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें और आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें। अंत में फॉर्म सबमिट कर पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड कर लें, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।