UP Special TET 2026: आवेदन करने का आज आखिरी मौका, फौरन करें अप्लाई वर्ना छूट जाएगा मौका

यूपी स्पेशल टीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 4 अक्टूबर है। जो शिक्षक अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा करें। परीक्षा 3 नवंबर को होगी और करेक्शन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर तय की गई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 October 2026, 11:28 AM IST

New Delhi: उत्तर प्रदेश के शिक्षकों और विशेष शिक्षकों के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित की जा रही स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 4 अक्टूबर 2026 है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे बिना किसी देरी के तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि आज के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।

आवेदन से जुड़ी मुख्य बातें और तिथियां

अंतिम तिथि: आज (4 अक्टूबर 2026) तक ही ऑनलाइन आवेदन और निर्धारित शुल्क जमा किया जा सकता है। फीस जमा न होने पर फॉर्म रद्द माना जाएगा।

संशोधन (करेक्शन) की तारीख: यदि आवेदन पत्र भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2026 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।

परीक्षा की तिथि: यह महत्वपूर्ण परीक्षा आगामी 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

स्कोरकार्ड की वैधता: इस परीक्षा को पास करने के बाद इसका स्कोरकार्ड लाइफ टाइम (जीवनभर) के लिए वैध रहेगा, यानी उम्मीदवारों को दोबारा यह परीक्षा पास करने की जरूरत नहीं होगी।

Job News: : UPPSC PCS में निकली बंपर भर्तियां, आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नौकरी की बाकि डिटेल्स

कौन ले सकता है इस परीक्षा में भाग?

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, सभी कार्यरत शिक्षकों के लिए वर्ष 2028 तक टीईटी पास करना अनिवार्य किया गया है। शिक्षकों को पर्याप्त अवसर देने के लिए इस स्पेशल टीईटी का आयोजन किया जा रहा है।

इस परीक्षा में निम्नलिखित अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं-

टीईटी परीक्षा में पहले फेल हो चुके कार्यरत शिक्षक।

प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के शिक्षक।

स्पेशल एजुकेटर CWSN के 2500 कार्यरत शिक्षक।

श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से निम्नलिखित शुल्क का भुगतान करना होगा-

सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग: 1000 रुपये

एससी एवं एसटी वर्ग: 500 रुपये

दिव्यांग अभ्यर्थी: 300 रुपये

Govt Job News: BOI बैंक में निकली भर्तियां, आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक, जानें नौकरी की सारी जानकारी

आवेदन करने की सरल प्रक्रिया

यदि आप आज ही आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर दिए गए Special TET आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

New Candidate विकल्प के नीचे 'Create Your OTR ID' पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

इसके बाद Sign In करके लॉगिन करें और बाकी की जरूरी जानकारियां भरकर आवेदन फॉर्म को पूरा करें।

अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित फीस का भुगतान ऑनलाइन करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें।

भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Location :  New Delhi

Published :  4 October 2026, 11:28 AM IST