SSC CPO 2026: पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द, 2 दिसंबर को होगा री-एग्जाम, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

SSC ने 26 नवंबर की पहली शिफ्ट की CPO पेपर-1 परीक्षा रद्द कर दी है। दोबारा परीक्षा 2 दिसंबर को होगी और नया एडमिट कार्ड 28 नवंबर से डाउनलोड कर सकेंगे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 November 2026, 10:24 AM IST

नई दिल्ली: एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा (SSC CPO 2026) में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने 26 नवंबर 2026 को आयोजित SSC CPO पेपर-1 की पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी है। प्रश्नपत्र में सवालों के दोहराव के चलते आयोग ने यह फैसला लिया है। प्रभावित उम्मीदवारों के लिए आयोग ने दोबारा परीक्षा आयोजित करने की तारीख भी घोषित कर दी है।

किन उम्मीदवारों को दोबारा देनी होगी परीक्षा?

आयोग का यह फैसला केवल उन उम्मीदवारों (SSC CPO 2026) पर लागू होगा, जिन्होंने 26 नवंबर 2026 को पहली शिफ्ट में परीक्षा दी थी। अन्य शिफ्टों में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों पर इस फैसले का कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्हें दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी।

2 दिसंबर को आयोजित होगी दोबारा परीक्षा

एसएससी ने नोटिस जारी कर बताया है कि प्रभावित उम्मीदवारों (SSC CPO 2026) के लिए 2 दिसंबर 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग की ओर से उम्मीदवारों के लिए संशोधित परीक्षा केंद्र की जानकारी और नए एडमिट कार्ड भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

28 नवंबर से डाउनलोड कर सकेंगे नया एडमिट कार्ड

आयोग के अनुसार, उम्मीदवार 28 नवंबर 2026 से एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर नया एडमिट कार्ड (SSC CPO 2026) डाउनलोड कर सकेंगे। संशोधित परीक्षा केंद्र की जानकारी भी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और समय रहते अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

Location :  New Delhi

Published :  28 November 2026, 10:24 AM IST