पंजाब एंड सिंध बैंक में निकली बंपर जॉब, फटाफट करें अप्लाई

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका सामने आया है। कई पदों पर भर्ती की घोषणा ने उम्मीदवारों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। लेकिन इन नौकरियों से जुड़ी कुछ अहम शर्तें और डिटेल्स ऐसी हैं, जिन्हें जानना बेहद जरूरी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 April 2026, 3:18 PM IST
google-preferred

New Delhi: बैंक में करियर तलाश रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। दरअसल पंजाब एंड सिंध बैंक ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (punjabandsind.co.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कितने पदों पर निकली भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

आवेदन तिथि

इस पद के लिए आवेदक   20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं

कितनी होनी चाहिए आयु सीमा?

इस पद के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की आयु न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी)।

ये होनी चाहिए योग्यता?

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य।
  • कार्य अनुभव: किसी भी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक या RRB में अधिकारी के रूप में कम से कम 18 महीने का अनुभव।
  • लोकल भाषा ज्ञान: जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, उस राज्य की भाषा का ज्ञान (पढ़ना, लिखना और समझना) जरूरी है।

क्या है चयन प्रक्रिया?

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा-

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू
  • लोकल लैंग्वेज टेस्ट (LPT)

ये नहीं कर सकते हैं आवेदन?

पंजाब एंड सिंध बैंक के मौजूदा कर्मचारी, OBC क्रीमी लेयर के उम्मीदवार, जिनके पास वैध प्रमाणपत्र नहीं है, ऐसे पूर्व सैनिक जिन्होंने पहले ही सरकारी नौकरी का लाभ ले लिया है वह पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
  3. Apply Online पर क्लिक करें।
  4. अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  5. आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें।
  6. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें।

इस बैंक भर्ती की लिखित परीक्षा में 120 सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज, बैंकिंग नॉलेज, जनरल अवेयरनेस/इकोनॉमी, कंप्यूटर एप्टीट्यूट सब्जेक्ट से क्वेश्चन आएंगे। पास होने के लिए आपको रिटन टेस्ट में अच्छा स्कोर करना होगा।

यह बैंक भारत सरकार के स्वामित्व वाला संस्थान है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इस पद के लिए आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार आवेदन के नियम और शर्तों को भली-भांति पढ़ लें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट का इंतजार न करें।

Location :  New Delhi

Published :  8 April 2026, 3:18 PM IST

Advertisement