खाकी वर्दी पहनने का सपना होगा पूरा, जानिए MP Police में कॉन्स्टेबल और SI समेत 9,662 पदों पर भर्ती से जुड़ी हर अपडेट

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2026 के तहत मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती होगी। कॉन्स्टेबल, एएसआई, एसआई और सूबेदार समेत कई पदों के लिए ESB जल्द आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 July 2026, 4:32 PM IST

New Delhi: मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस में कुल 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कॉन्स्टेबल, ड्राइवर, एएसआई, सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के माध्यम से आयोजित होगी और जल्द ही विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी।

9,662 पदों पर होगी भर्ती

राज्य सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार भर्ती अभियान के तहत विभिन्न श्रेणियों में पदों का सृजन किया गया है। इनमें आरक्षक (जीडी) के 7,500 पद, आरक्षक (चालक) के 1,000 पद, शीघ्रलेखक के 135 पद, सहायक उप निरीक्षक (ASI) के 520 पद, सूबेदार के 81 पद, उप निरीक्षक (जिला बल) के 412 पद, उप निरीक्षक (SAF) के 69 पद, उप निरीक्षक (QD) के 4 पद, उप निरीक्षक (अंगुलिचिन्ह) के 22 पद, उप निरीक्षक (आयुध) के 10 पद तथा उप निरीक्षक (फोटो) के 9 पद शामिल हैं।

HP Police Recruitment 2026: हिमाचल पुलिस में 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास तुरंत करें आवेदन

कॉन्स्टेबल के सबसे ज्यादा पद

इस भर्ती अभियान में सबसे अधिक भर्ती कॉन्स्टेबल पदों पर की जाएगी। आरक्षक (जीडी) और आरक्षक (चालक) को मिलाकर कुल 8,500 पद भरे जाएंगे। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को पुलिस विभाग में नौकरी का अवसर मिलेगा।

जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

भर्ती की मंजूरी मिलने के बाद अब उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) जल्द ही विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), वेतनमान और आवेदन तिथियों की पूरी जानकारी दी जाएगी।

US Army Recruitment: क्या भारत से सीधे अमेरिकी कमांडो बनना मुमकिन है? जानें पेंटागन का वो सीक्रेट नियम जो कोई नहीं बताता

बढ़ती जरूरतों को देखते हुए फैसला

राज्य सरकार के अनुसार बढ़ते शहरीकरण, साइबर अपराध और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए पुलिस बल को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह भर्ती अभियान शुरू किया जा रहा है। इससे पुलिस विभाग में रिक्त पदों को भरने के साथ कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

Location :  New Delhi

Published :  24 July 2026, 4:32 PM IST