IRB GD Vacancy: 10वीं पास वालों के लिए बंपर जॉब वेकेंसी, इस तिथि तक करें आवेदन

अरुणाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (APSSB) ने इंडियन रिजर्व बटालियन (सामान्य ड्यूटी) कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें भर्ती का पूरा विवरण।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 March 2026, 9:09 AM IST

Itanagar: इंडियन रिजर्व बटालियन में नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए खुशी की खबर है। दरअसल अरुणाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (APSSB) ने आईआरबी (सामान्य ड्यूटी) कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कितने पदों पर निकली भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य की यूनिफॉर्म सर्विसेज में कुल 984 ग्रुप सी पदों को भरा जाएगा। इन पदों में कांस्टेबल, फायरमैन और स्पेशल टाइगर गार्ड जैसे पद शामिल हैं।

आवेदन तिथि

आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 तक चलेगी। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही किया जा सकता है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है, जिन्होंने कम से कम कक्षा 10वीं (मैट्रिक) पास कर लिया है और पुलिस या अन्य यूनिफॉर्म फोर्स में नौकरी करना चाहते हैं।

Maharajganj: महराजगंज में एक्सल एकेडमी का वार्षिक सम्मान समारोह, प्रतिभाशाली छात्रों को मिला सम्मान

शैक्षिक योग्यता

  • उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) पास होना जरूरी है।
  • बैंड और बग्लर पद के लिए उम्मीदवारों को संगीत का ज्ञान होना चाहिए।
  • अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा।

आयु सीमा

पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • कांस्टेबल पद के लिए: 18 से 22 वर्ष
  • फायरमैन और स्पेशल टाइगर गार्ड के लिए, अधिकतम आयु 32 वर्ष तक रखी गई है

चयन प्रक्रिया और परीक्षा तिथि

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी:

  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)

लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी और कुल 200 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और अंग्रेजी से प्रश्न पूछे जाएंगे। जो उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट में पास होंगे, उन्हें आगे ट्रेड टेस्ट (यदि लागू हो) और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार की जाएगी, लेकिन बाकी सभी चरणों को पास करना भी जरूरी होगा।

  • लिखित परीक्षा की तिथि: 10 मई 2026
  • पीईटी और पीएसटी की शुरुआत: 25 मई 2026 से

UP PCS Result: जानिए कौन है नेहा पांचाल जिन्होंने यूपीपीसीएस में टॉप कर लहराया परमच

पदों का विवरण 

इस भर्ती में कुल 984 पद उपलब्ध हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • इंडियन रिजर्व बटालियन (IRBn) में कांस्टेबल बैंड के लिए 44 पद, इंडियन रिजर्व बटालियन (IRBn) कांस्टेबल के लिए 236 पद, कांस्टेबल बग्लर के लिए 2 पद, सिविल पुलिस में भी बड़ी संख्या में पद निकाले गए हैं, जिनमें महिला उम्मीदवारों के लिए 170 पद , पुरुष उम्मीदवारों के लिए 216 पद है।

इसके अलावा फायरमैन के लिए 73 पद, स्पेशल टाइगर गार्ड (STPF) के लिए 243 पदों पर भर्ती होनी है।

 

Location : 
  • Itanagar

Published : 
  • 30 March 2026, 9:09 AM IST