High Court Job Alert: 10वीं-12वीं पास वालों की बल्ले-बल्ले! हाई कोर्ट में निकली 388 बंपर भर्तियां, आज से आवेदन शुरू

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने जिला न्यायपालिका में क्लर्क, चपरासी, ड्राइवर समेत 388 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। 10वीं, 12वीं व ग्रेजुएट्स के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। योग्यता, सैलरी और फीस से जुड़ी पूरी जानकारी पढ़ें।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 August 2026, 2:01 PM IST

New Delhi: अगर आप भी 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और एक सम्मानजनक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए बेहतरीन खबर है। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने जिला न्यायपालिका में खाली पड़े 388 पदों को भरने के लिए नई भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सबसे अच्छी बात यह है कि 10 अगस्त से ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल (ORA) खोल दिया गया है, जहाँ से उम्मीदवार तुरंत अपना फॉर्म भर सकते हैं।

388 पदों पर होगी भर्ती, योग्यता के अनुसार चुनें अपना पद

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए विभिन्न पद रखे गए हैं:

1. क्लर्क (141 पद) व स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (79 पद): ग्रेजुएट पास उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर व टाइपिंग नॉलेज के साथ क्लर्क और स्टेनोग्राफर के सबसे अधिक पद निकाले गए हैं।
2. प्रोसेस सर्वर (65 पद) व चपरासी/चौकीदार (89 पद): 12वीं पास युवाओं के लिए ग्रुप डी के तहत इन पदों पर सुनहरा मौका है।
3. ड्राइवर (09 पद): 10वीं पास उम्मीदवार जिनके पास LMV लाइसेंस व 3 साल का अनुभव है, वे आवेदन कर सकते हैं।
4. कोर्ट मैनेजर (05 पद): MBA पास और 3 साल के अनुभव वाले युवा इस ग्रुप बी पद के लिए योग्य हैं।

सरकारी नौकरी का सपना होगा सच! SBI में क्लर्क पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 27 अगस्त तक करें अप्लाई

उम्र सीमा में छूट और हैंडसम सैलरी पैकेज

कोर्ट मैनेजर पद के लिए उम्र 25 से 35 वर्ष रखी गई है, जबकि अन्य पदों के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PH) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट (50 वर्ष तक) दी जाएगी।

वेतन की बात करें तो कोर्ट मैनेजर को पे लेवल-16 के तहत 48,700 रुपये से 1,54,300 रुपये तक मंथली सैलरी मिलेगी। क्लर्क को पे लेवल-3 (20,200 - 64,000 रुपये) और चपरासी/प्रोसेस सर्वर को पे लेवल-1 के अनुसार 18,000 से 56,900 रुपये तक का बेहतरीन सैलरी पैकेज मिलेगा।

लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी! BOB में निकली बंपर वैकेंसी, बिना देरी करें अप्लाई, जानिए कौन-कौन से पदों पर हो रही बहाली

आवेदन शुल्क और जरूरी सावधानियां

फॉर्म भरते समय सामान्य वर्ग के आवेदकों को 450 रुपये और राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये ऑनलाइन फीस देनी होगी। ध्यान रहे कि आवेदन करते समय आपकी फोटो (20-50KB), सिग्नेचर (10-20KB) और 10वीं की मार्कशीट (100-500KB) सही फॉर्मेट में अपलोड होना अनिवार्य है, अन्यथा फॉर्म निरस्त हो सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  10 August 2026, 2:01 PM IST