Deoria News: थमीं अफवाहें, फेल हुए सॉल्वर गैंग के मंसूबे, बिना किसी बवाल के हुई UPTET परीक्षा

देवरिया जनपद में शुक्रवार को यूपीटीईटी (UPTET) परीक्षा जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी और मुस्तैदी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में कुल 12 केंद्र बनाए गए थे, जहां 10,366 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सघन चेकिंग और प्रशासनिक निरीक्षण के चलते कहीं से भी गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 3 July 2026, 4:11 PM IST

Deoria: देवरिया जनपद में आयोजित यूपीटीईटी परीक्षा शुक्रवार को जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 10,366 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।

प्रवेश से पहले हुई सघन जांच

जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई तथा पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की भी पर्याप्त तैनाती रही।

Deoria News: PHC परिसर में बीयर की बोतलें मिलने से हड़कंप, वायरल तस्वीरों के बाद स्वास्थ्य विभाग में मचा बवाल

कहीं से नहीं मिली गड़बड़ी की सूचना

परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती गई। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को शासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की मुस्तैदी के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई और कहीं से किसी अप्रिय घटना या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।

अधिकारियों और सुरक्षा बलों की सराहना

जिला प्रशासन ने सफल एवं निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा बलों की सराहना की। 

Location :  Deoria

Published :  3 July 2026, 3:57 PM IST