CBSE 10th Result 2026 जारी, डाइनामाइट न्यूज़ पर देखें पूरा परिणाम, जानिये रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका

CBSE ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। छात्र cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और DigiLocker सहित कई प्लेटफॉर्म्स पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रोल नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स के जरिए मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी डिजिटल मार्कशीट ध्यान से जांचें।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 15 April 2026, 4:27 PM IST
google-preferred

New Delhi: लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी Central Board of Secondary Education (CBSE) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों के बीच उत्साह और हलचल तेज हो गई है।

इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट

CBSE 10वीं का रिजल्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker और UMANG App के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल- रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID और जन्मतिथि की मदद से आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

CBSE बोर्ड रिजल्ट किसी भी वक्त हो सकता है जारी, यहां चेक करें 10वीं और 12वीं का परिणाम

डिजिटल मार्कशीट में क्या-क्या होगा शामिल

CBSE द्वारा जारी डिजिटल मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, फोटो, स्कूल का नाम, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक, ग्रेड और पास/फेल स्टेटस जैसी अहम जानकारी दी गई होगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी मार्कशीट को ध्यान से जांच लें, ताकि किसी भी तरह की गलती होने पर समय रहते सुधार कराया जा सके।

मोबाइल से ऐसे करें रिजल्ट चेक

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक कर अपने डिटेल्स भरने होंगे। इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट भी लिया जा सकता है। DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी मोबाइल पर आसानी से मार्कशीट एक्सेस की जा सकती है।

Location :  New Delhi

Published :  15 April 2026, 4:27 PM IST

Advertisement