
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी
नई दिल्ली: 12वीं की परीक्षा देने वाले 18 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया। छात्रों के लिए खुशखबरी है। दरअसल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल कुल पासिंग पर्सेंटेज 85.20 रहा। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मार ली है। लड़कियों का 88.86 और लड़कों का 82.13. लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 6 प्रतिशत ज्यादा बेहतर किया है। इस साल बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 17 फरवरी से हुई थी, जो 10 अप्रैल तक चलीं। बोर्ड ने बताया कि पहली बार 12वीं की कॉपियां डिजिटल तरीके से चेक हुई।
इस बार के परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में पास प्रतिशत में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। सीबीएसई 12वीं के परिणाम में 94,028 बच्चों ने 90% या इससे ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं। इसके अलावा 17,113 ऐसे स्टूडेंट्स जिनके 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर है।
सीबीएसई ने स्कूलों को 6 अंकों का 'सिक्योरिटी पिन' भी जारी करने के निर्देश दिए थे, जिसकी मदद से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे।
1 सबसे पहले सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट (cbseresults.nic.in) पर जाएं।
2. यहां CBSE Class 12th Result 2026 का लिंक नजर आएगा।
3. अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
4. आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट आ जाएगी।
5. अब आप इसका प्रिंट आउट या प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
जो छात्र फेल हो जाएंगे, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका होगा। इसके अलावा कॉपी रीचेक की मांग भी कर सकते हैं।
CBSE बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के अंक शामिल किए जाएंगे। जो छात्र न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जा सकता है।
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर स्लो हो सकता है। ऐसे में छात्र घबराएं नहीं और कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें। साथ ही रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट्स और DigiLocker जैसे विश्वसनीय प्लेटफॉर्म से ही चेक करें।
Location : New Delhi
Published : 13 May 2026, 1:54 PM IST