
बिहार होम गार्ड कंपनी कमांडर के पदों पर जॉब (इमेज सोर्स-इंटरनेट)
नई दिल्ली: बिहार में होम गार्ड कंपनी कमांडर परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने राज्य में होम गार्ड कंपनी कमांडर की नियुक्ति करने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट (bpssc.bihar.gov.in) पर जाकर जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।
आवेदन करने की तिथि 30 जून से 30 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 65 पदों पर भर्ती की जाएगी।
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है।
प्रारंभिक परीक्षा में 30 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किए जाएंगे। मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर 200 नंबर और दूसरा पेपर 100 अंकों का होगा। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी।
Location : Patna
Published : 2 July 2026, 6:46 AM IST