
हाथियों के झुंड (Img Source: google)
Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग जिला के चुरचू प्रखंड में हाथियों के एक झुंड ने जबरदस्त कहर बरपाया। आधी रात को हाथियों के झुंड ने जान बचाने के लिये भाग रहे परिवार के 6 लोगों को कुचल डाला। हाथियों के इस हमले में सभी 6 लोगों की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आधा दर्जन लोगों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना चुरचू प्रखंड के अंगों पंचायत क्षेत्र में हुई। पांच हाथियों का झुंड गुरुवार-शुक्रवार की आधी रात को गांव मं पहुंच गया। हाथियों के दहशत के कारण ग्रामीण जान बचान के लिये भागने लगे। गांव में अफरा-तफरी मच गई। हाथियों का यह झुंड सीधे गोंडवार बस्ती में घुस गया। इसी दौरान हाथियों ने ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर हमला करना शुरू कर दिया। हाथियों के हमले में 6 लोगों की मौत हो गई।
खबर अपडेट हो रही है...
Location : Hazaribagh
Published : 13 February 2026, 11:48 AM IST