

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जेएसी झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित (सोर्स-इंटरनेट)
रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जेएसी झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। डाइनामाइट न्यूज संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार इस साल 91.71 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट जेएसी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in, results.digilocker.gov.in और jacresults.com पर देख सकते हैं।
जेएसी 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर डालना होगा। इस साल जेएसी झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए 433,944 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था।
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित
इसमें से 431,488 ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 395,755 छात्र पास हुए हैं। 221040 को प्रथम श्रेणी, 157194 को द्वितीय और 17521 को तृतीय श्रेणी मिली है। राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन ने जेएसी सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेएसी झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित किया।
जेएसी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं। मैट्रिक की परीक्षाएं पहली पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की गई थीं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कुछ दिन पहले मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया था। मैट्रिक में कुल 433,89 छात्र थे। पिछले साल झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 378,398 छात्र शामिल हुए थे। यहां कुल पास प्रतिशत 90.39 प्रतिशत दर्ज किया गया था। जेएसी 10वीं रिजल्ट 2025 टॉपर लिस्ट: जेएसी झारखंड बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट
रैंक 1
गीतांजलि—इंदिरा गांधी गर्ल्स हाई स्कूल, हजारीबाग कुल अंक: 493 / प्रतिशत: 98.60%
4 छात्रों को रैंक 2 मिली
रितु कुमारी—इंदिरा गांधी गर्ल्स हाई स्कूल, हजारीबाग 491 अंक / 98.20%
अमृता गुप्ता—इंदिरा गांधी गर्ल्स हाई स्कूल, हजारीबाग 491 अंक / 98.20%
पूजा कुमारी—इंदिरा गांधी गर्ल्स हाई स्कूल, हजारीबाग 491 अंक / 98.20%
अमर कुमार—प्रोप वी हाई स्कूल, तिलैया रंगाटांड़—491 अंक / 98.20%
ऐश्वर्या राय भी फीकी पड़ गईं। दादी ने कजरा रे गाने पर इतना अच्छा डांस किया कि लोग दीवाने हो गए।
2 छात्रों को तीसरी रैंक मिली
शिवानी कुमारी-इंदिरा गांधी गर्ल्स हाई स्कूल, हज़ारीबाग़ 489 अंक / 97.80%
विकास प्रमाणिक-प्रोप हाई स्कूल, बाघमारा बालीपुर 489 अंक / 97.80%
2 छात्र जिन्होंने रैंक 4 प्राप्त की
श्रेया कुमारी-इंदिरा गांधी गर्ल्स हाई स्कूल, हज़ारीबाग़-488 अंक/97.60%
साक्षी कुमारी-इंदिरा गांधी गर्ल्स हाई स्कूल, हज़ारीबाग़-488 अंक/97.60%
रैंक 5
सुभम कुमार पात्रा, +2 आदिवासी हाई स्कूल, बांगुरदा, 487/ 97.40
तहरीन फातमा- उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, रांची, 487/ 97.40
भूमिका मिश्रा-+2 आदिवासी हाई स्कूल बांगुरदा 487/ 97.40
वर्षा कुमारी - इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय हजारीबाग 487 / 97.40
तनिष्का कुमारी - इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय हजारीबाग 487/ 97.40
कोमल कुमारी - इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय हजारीबाग 487/ 97.40
No related posts found.