ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे। पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज किया। इसमे जानमाल और कई लोग घायल हुए।

पाकिस्तान के कराची में भीड़ का उग्र प्रदर्शन
New Delhi: ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद प्रदर्शन की आग पाकिस्तान तक पहुंच चुकी है। पाकिस्तान के कराची में उग्र प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने अमेरिकी दूतावास परिसर के बाहर आगजनी और तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ने पर US कॉन्सुलेट में तैनात अमेरिकी के जवानों मिलिट्री ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चलाई जिसमें 8 लोगों के मारे जाने की खबर है और कई लोग घायल हुए हैं।
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला किया। ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले हुए। इसके जवाब में ईरान ने भी कई देशों के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए।
इस्राइल के पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति के अलावा ईरानी मीडिया ने दावा किया कि इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए।
खामेनेई की मौत पर पाकिस्तान में उबाल
घटना उस समय शुरू हुई जब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कराची के एम.टी. खान रोड (MT Khan Road) पर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर एकत्र हुए. प्रदर्शनकारी ईरान में अयातुल्ला खामेनेई और उनके परिवार को निशाना बनाए जाने के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे।
Iran Israel War: इजरायल ने 24 घंटे में 1200 बम गिराए, ईरान में बढ़ा तनाव, जानें पूरा अपडेट
तभी हालात बेकाबू हो गए जब प्रदर्शनकारियों ने दूतावास परिसर में घुसने की कोशिश की और सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और वहां तैनात अमेरिकी सुरक्षा बलों ने पहले भारी आंसू गैस के गोले छोड़े और फिर सीधी फायरिंग शुरू कर दी।
वहीं मिडिर ईस्ट में तनाव के मद्देनजर ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले 2026 फीफा विश्व कप से हटने पर विचार कर रही है।
Gold Price: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच सोने की कीमतें बढ़ेंगी या गिरेगी? जानिये एक्सपर्ट की भविष्यवाणी
ईरान पर हुए हमलों के बाद मुस्लिम देशों में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। कराची की यह हिंसा क्षेत्र में बढ़ते तनाव का ताजा उदाहरण है, जहां अब सीधे तौर पर अमेरिकी दूतावासों को निशाना बनाया जा रहा है। प्रदर्शनकारी लगातार अमेरिका विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं और इस्लामिक नेताओं की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।