हिंदी
मिडिल ईस्ट में तनाव को लेकर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया
New Delhi: ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद मिडिर ईस्ट में तनाव के हालत पैदा हो गए हैं। प्रदर्शन की आग पाकिस्तान समेत कई देशों तक पहुंच चुकी है। पाकिस्तान समेत कई देश अमेरिका और इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस हमले पर कई भारतीय नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मिडिर ईस्ट में तनाव को लेकर सोशल मीडिया पर एक बयान दिया जिसमें उन्होंने इस युद्ध की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस हमला का चाहे कोई भी कारण रहा हो चाहे इसका कारण कुछ भी बताया गया हो। यह दुख की बात है कि अब कई देश इस लड़ाई में घसीटे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि अब कई देश लड़ाई में घसीटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है हमारे प्रधानमंत्री प्रभावित देशों में सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित घर वापस लाने की पूरी कोशिश करेंगे।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि महात्मा गांधी की बातें याद रखनी चाहिए। आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना सकती है।
Iran Israel War: इजरायल ने 24 घंटे में 1200 बम गिराए, ईरान में बढ़ा तनाव, जानें पूरा अपडेट
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के कराची में उग्र प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने अमेरिकी दूतावास परिसर के बाहर आगजनी और तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ने पर US कॉन्सुलेट में तैनात अमेरिकी के जवानों मिलिट्री ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चलाई जिसमें 8 लोगों के मारे जाने की खबर है और कई लोग घायल हुए हैं।
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला किया। ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले हुए। इसके जवाब में ईरान ने भी कई देशों के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए।
ईरान हमले में चर्चा में आया LUCAS ड्रोन, जानिए कैसे करता है सटीक वार?
इस्राइल के पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति के अलावा ईरानी मीडिया ने दावा किया कि इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए।
Location : New Delhi
Published : 1 March 2026, 3:05 PM IST
No related posts found.