डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ा खुलासा, तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छ‍िपकर न‍िकले थे अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिकी राष्ट्रपति को डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। ट्रंप अपनी यात्रा के दौरान तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छ‍िपकर न‍िकले थे। इस रिपोर्ट के बाद नई हलचल मची हुई है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 11 August 2026, 2:25 PM IST

New York: अमेरिकी राजनीति के गलियारों से एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी तुर्की यात्रा के दौरान एक आधिकारिक उड़ान के वक्त सुरक्षा कारणों से अचानक सुर्खियों में आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ट्रंप को भरी महफिल से चुपचाप एक गुप्त रास्ते से निकाला गया था।

कैटरिंग ट्रक का इस्तेमाल कर बदली गाड़ी

घटना के वक्त ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से एयर फोर्स वन विमान में कदम रखा था। लेकिन, विमान के दरवाजों के पास पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों ने गेमप्लान बदल दिया। ट्रंप और उनके खास सहयोगियों को तुरंत एक फूड ट्रक के जरिए विमान से नीचे उतारा गया और फिर एक सीक्रेट कार के जरिए सीधे छोटे सैन्य जेट विमान में सुरक्षित शिफ्ट कर दिया गया।

US-Iran Conflict: ‘युद्ध के मुहाने से शांति की राह!’ क्या थमने वाली है अमेरिका-ईरान की जंग? ट्रंप के दावों से हलचल तेज

सुरक्षा चूक या कोई बड़ा खतरा?

इस गोपनीय मूवमेंट के पीछे सुरक्षा एजेंसियों को मिले कुछ गंभीर और विश्वसनीय खतरे बताए जा रहे हैं। ट्रंप के काफिले और विमान पर संभावित हमलों के इनपुट मिलने के बाद सीक्रेट सर्विस ने यह जोखिम भरा कदम उठाया। हैरानी की बात यह है कि विमान में मौजूद पत्रकारों और अधिकारियों को भी इस बात की भनक तक नहीं लगने दी गई।

2028 तक का वक्त, फिर 200% टैक्स! क्या ट्रंप का ड्रग प्लान अमेरिका में खड़ा करेगा दवाओं का नया संकट?

लीक मामलों ने खोली पोल

इस सनसनीखेज खुलासे से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक होने पर अमेरिकी न्याय विभाग ने शुरुआती दौर में सख्त रुख अपनाया था। हालांकि, बाद में सुरक्षा से जुड़ी इन अजीबोगरीब पाबंदियों और चुनौतियों ने यह साबित कर दिया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा किस हद तक चाक-चौबंद और मुश्किलों से भरी होती है।

Location :  New York

Published :  11 August 2026, 2:25 PM IST