T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ नामीबिया ने अपनायी खास रणनीति; जानिये मैच का ताजा अपडेट

टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप A मैच में भारत नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेल रहा है। नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में मजबूत शुरुआत की।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 12 February 2026, 6:45 PM IST

New Delhi: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा है। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन और मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह को मौका मिला।

भारत की शुरुआत दमदार रही। संजू सैमसन और ईशान किशन ने पावरप्ले में तेज रन बटोरे। संजू ने आक्रामक अंदाज में 22 रन बनाए, लेकिन वह अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके। इसके बाद ईशान किशन ने दिल्ली में चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। पावरप्ले के आखिरी ओवर में उन्होंने 6,6,6,6,4 जड़ते हुए मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। ईशान ने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और भारत ने 7 ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया। उस समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया 250 से भी ज्यादा का स्कोर खड़ा कर सकती है।

ईशान 24 गेंदों पर 61 रन (6 चौके, 5 छक्के) बनाकर आउट हुए तो मैच ने करवट ली। नामीबिया ने इसके बाद गुच्छों में विकेट निकालकर वापसी की। कप्तान सूर्यकुमार यादव बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में स्टंपिंग आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा 25 रन बनाकर कैच दे बैठे। भारत ने कुछ ही रन के भीतर दो बड़े विकेट गंवा दिए।

मिडिल ओवरों में हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला और आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और छक्के के साथ भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। शिवम दुबे ने भी 107 मीटर लंबा छक्का जड़कर रंग जमाया। दोनों के बीच तेज साझेदारी हुई और रन रेट 11 से ऊपर बना रहा।

हालांकि, आखिरी ओवरों में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने शानदार वापसी की। पावरप्ले में मार खाने के बाद उन्होंने डेथ ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की। रिंकू सिंह भी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में लॉन्ग-ऑन पर कैच दे बैठे और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या भी बाउंड्री लाइन पर बेहतरीन कैच का शिकार बने। इसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया और भारत ने आखिरी 5 विकेट महज 4 रन के अंदर गंवा दिए।

अक्षर पटेल भी इरास्मस की गेंद पर बोल्ड हो गए। नामीबिया के कप्तान ने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 4 विकेट झटके और अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा। निर्धारित 20 ओवर में भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए।

अब नामीबिया को जीत के लिए 210 रन की दरकार है। भारतीय गेंदबाजों के सामने इस बड़े स्कोर का बचाव करने की चुनौती है, जबकि नामीबिया की टीम उलटफेर की कोशिश करेगी। मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।

नामीबिया ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा

210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जल्द ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। लॉरेन स्टीनकैंप और जान फ्रायलिंक की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतरी, जबकि भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले दो ओवर में नामीबिया सिर्फ 10 रन ही बना सकी। हार्दिक ने अपने ओवर में महज 2 रन दिए और अर्शदीप सिंह ने 8 रन खर्च किए।

तीसरे ओवर के बाद अर्शदीप ने भारत को पहली सफलता दिलाई। 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली गई बैक ऑफ लेंथ नकल बॉल पर फ्रायलिंक पुल शॉट खेलने में जल्दबाजी कर बैठे। गेंद बल्ले का किनारा लेकर डीप मिडविकेट पर गई, जहां कैच लपका गया। फ्रायलिंक 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए। 3.4 ओवर के बाद नामीबिया का स्कोर 33/1 है।

7 ओवर के बाद टीम का स्कोर 67/1 था। जसप्रीत बुमराह के ओवर में 10 रन आए, जिसमें एक नो बॉल और चौका भी शामिल रहा। हालांकि फ्री हिट पर उन्होंने बल्लेबाज को बोल्ड कर दिया।

इसके बाद 7.1 ओवर में भारत को बड़ी सफलता मिली। वरुण चक्रवर्ती ने अपनी पहली ही गेंद पर लॉरेन स्टीनकैंप को बोल्ड कर दिया। मिडिल स्टंप पर डाली गई गूगली अंदर की ओर घूमी और स्टीनकैंप 20 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्कोर 67/2 हो गया।

हालांकि इसके बाद अक्षर पटेल का ओवर महंगा साबित हुआ। वरुण के बाद आए अक्षर को भी बल्लेबाजों ने निशाना बनाया। 9 ओवर के बाद नामीबिया 85/2 पर पहुंच गई।

नामीबिया बारह ओवर के बाद  90/5

अपडेट जारी...

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 12 February 2026, 6:45 PM IST