कतर के F-15 लड़ाकू विमानों ने ईरान के दो Su-24 बॉम्बर एयरक्राफ्ट को मार गिराया। ये विमान अल-उदीद एयर बेस और रास लाफान गैस प्लांट पर हमला करने के करीब थे। अमेरिका ने घटना की पुष्टि की।

कतर के लड़ाकू विमानों ने ईरानी विमान किए ध्वस्त (Img- Internet)
Tehran: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। इस बीच हमले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कतर के लड़ाकू विमानों ने ईरान के दो बॉम्बर एयरक्राफ्ट ध्वस्त कर दिए।
सोमवार सुबह ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दो Su-24 बॉम्बर एयरक्राफ्ट कतर की तरफ भेजे। उनका लक्ष्य अल-उदीद एयर बेस और रास लाफान गैस प्लांट था। अल-उदीद एयर बेस में आमतौर पर लगभग 10,000 अमेरिकी सैनिक तैनात रहते हैं।
“Iran Israel War पहुंचा भारत तक फिर भी PM Modi चुप”, Rahul Gandhi का सरकार बड़ा हमला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी विमान अपने टारगेट से केवल दो मिनट दूर थे और उनमें बम लगे हुए थे। ईरानी पायलट रडार से बचने के लिए बहुत कम ऊंचाई पर उड़ रहे थे। कतर ने रेडियो के माध्यम से चेतावनी दी, लेकिन ईरानी पक्ष से कोई जवाब नहीं आया।
खाड़ी में तनाव (Img- Internet)
कतर ने तुरंत अपने F-15 लड़ाकू विमान तैनात किए। हवा में मुकाबला हुआ और दोनों ईरानी बॉम्बर विमान को मार गिराया गया। विमान कतर के समुद्री इलाके में गिर गए। अब उनके पायलटों की तलाश की जा रही है।
अमेरिकी सेना के एक बड़े अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है। यह पहली बार है जब कतर की एयर फोर्स ने हवाई मुकाबले में किसी दुश्मन विमान को मार गिराया है। यह घटना खाड़ी में सैन्य और राजनीतिक तनाव को और बढ़ा सकती है।
ईरान पर बढ़ते हमलों के बीच अमेरिका ने किया ये बड़ा दावा; टॉरपीडो से युद्धपोत को बनाया निशाना
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हाल के दिनों में ईरान ने खाड़ी के कई देशों की तरफ सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। ज्यादातर हमलों को रोक लिया गया, लेकिन रविवार को कुवैत में हुए हमले में 6 अमेरिकी सैनिक मारे गए। यह घटना ईरान और खाड़ी देशों के बीच तनाव को और बढ़ा रही है।