भारत से चुराया आइडिया और चीन से मंगाए सूट… पाकिस्तानी शादियों में छाया गोरिल्ला डांस का मजेदार क्रेज

पाकिस्तान के लाहौर और कराची में इन दिनों शादियों और पार्टियों में गोरिल्ला कॉस्ट्यूम पहनकर नाचने वाले कलाकारों का अनोखा ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। भारत से शुरू हुए इस ट्रेंड के लिए चीन से विशेष सूट मंगाए गए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 September 2026, 8:36 AM IST

Islamabad: पाकिस्तान के बड़े शहरों जैसे लाहौर और कराची में इन दिनों शादियों, जन्मदिन की पार्टियों और कॉलेज के आयोजनों में एक बेहद अनोखा और दिलचस्प ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इन समारोहों में अब मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए विशालकाय गोरिल्ला कॉस्ट्यूम (Inflatable Gorilla Costumes) पहनकर नाचने वाले कलाकारों को बुलाया जाने लगा है। अचानक पार्टी के बीच में एक विशाल गोरिल्ला की धमाकेदार एंट्री होते ही वहां मौजूद लोगों का उत्साह दोगुना हो जाता है और बोरिंग माहौल पल भर में एक एनर्जेटिक जश्न में बदल जाता है।

भारत से होते हुए पाकिस्तान पहुंचा यह अजीबोगरीब ट्रेंड

दिलचस्प बात यह है कि इस अजीबोगरीब और मनोरंजक ट्रेंड की शुरुआत इस साल की शुरुआत में भारत की शादियों से हुई थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस तरह के डांस वीडियो के वायरल होने के बाद, पाकिस्तान के इवेंट प्लानर्स ने भी इस आइडिया को अपनाने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने विशेष तौर पर चीन से ये बड़े गोरिल्ला सूट आयात (मंगवाए) किए हैं। पाकिस्तान में इस नए ट्रेंड को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और सोशल मीडिया पर इससे जुड़े शॉर्ट वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं।

पत्नी के सामने पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग! सीने-पेट और पीठ में लगीं 4 गोलियां, जांच में सामने आया ये विवाद

जश्न का मूड बदलने का नया और मजेदार तरीका

पारंपरिक ड्रम और डीजे के दौर से आगे निकलकर अब लोग शादियों में कुछ हटकर और यूनीक अनुभव चाहते हैं। शादी समारोहों में मेहमानों को हंसाने और उनका मूड फ्रेश करने के लिए यह डांसिंग गोरिल्ला ट्रेंड एकदम मुफीद साबित हो रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इस फनी एक्ट को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाता। इवेंट प्लानर्स का मानना है कि इस तरह के रचनात्मक प्रयोग आने वाले समय में आयोजनों को और अधिक रोमांचक बनाएंगे।

Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी का तूफान, थाईलैंड को 20-1 से रौंदा; 3 मैचों में 56 गोल, दीपिका सहरावत ने अकेले दागे 9

Location :  Islamabad

Published :  24 September 2026, 8:36 AM IST