Site icon Hindi Dynamite News

थाईलैंड के मंच पर भारतीय सुंदरी मनिका विश्वकर्मा का जलवा, अनारकली सूट और चोकर पर टिकी सबकी नजरें

थाईलैंड में भारत की प्रतिनिधि मनिका विश्वकर्मा ने अपनी खूबसूरती और भारतीय परंपरा से सबका दिल जीत लिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में भूरे रंग का अनारकली सूट और पारंपरिक चोकर पहनकर ऐसा जलवा बिखेरा कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं।
Post Published By: Subhash Raturi
Published:
थाईलैंड के मंच पर भारतीय सुंदरी मनिका विश्वकर्मा का जलवा, अनारकली सूट और चोकर पर टिकी सबकी नजरें

Thailand: मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता इन दिनों बैंकॉक में अपने चरम पर है और इस ग्लोबल ब्यूटी इवेंट में भारत की प्रतिनिधि मनिका विश्वकर्मा लगातार सबकी निगाहों में बनी हुई हैं। राजस्थान की रहने वाली मनिका को अगस्त 2025 में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज पहनाया गया था। अब वह थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी परंपरा, शालीनता और स्टाइल से पूरी दुनिया को प्रभावित कर रही हैं।

अनारकली लुक में छाईं मनिका

6 नवंबर को बैंकॉक में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनिका पारंपरिक भूरे रंग के अनारकली सूट में नजर आईं। उनके सूट पर किया गया हेवी गोल्डन वर्क और सीक्विन डिटेलिंग देखने लायक थी। उन्होंने इसके साथ हाथ से कढ़ाई किया हुआ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया। मंच पर जब उन्होंने मिस इंडोनेशिया और अन्य देशों की प्रतिभागियों के साथ पोज दिया, तो सभी की निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं।

AAP ने जारी की MCD उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट, 12 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान

देसी ग्लैमर का अनोखा संगम

मनिका का यह पारंपरिक लुक ग्लैमर और गरिमा का एक परफेक्ट मेल था। उन्होंने अपने परिधान को भारतीय आभूषणों से सजाया, गले में मोती और सोने का चोकर सेट, कानों में झुमके और हाथों में पारंपरिक चूड़ियां। बालों को सॉफ्ट कर्ल्स में खुला छोड़कर उन्होंने इसे साइड पार्टिंग दी, जिससे उनका लुक और निखर उठा। मेकअप सटल था, आंखों पर काजल, पलकों पर हल्का शिमर, गालों पर हाईलाइटर और होंठों पर पीच-ब्राउन लिपस्टिक ने उन्हें नैचुरल ग्लो दिया।

फैशन विशेषज्ञों का कहना है कि मनिका का यह लुक भारतीय परंपरा को आधुनिकता के साथ जोड़ने का उत्कृष्ट उदाहरण है। अगर आप किसी शादी या रिसेप्शन में देसी लुक अपनाना चाहती हैं, तो मनिका का यह अनारकली लुक बेहतरीन इंस्पिरेशन हो सकता है।

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को होने वाले हैं ट्विन्स? वायरल Video से फैंस को लगा बड़ा झटका, जानिए सच्चाई

विवादों के बीच मिस यूनिवर्स का मंच

जहां एक ओर मनिका अपने सौंदर्य और आत्मविश्वास से भारत का नाम रोशन कर रही हैं वहीं, मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता विवादों में भी घिरी हुई है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान मिस मेक्सिको फातिमा बॉश और मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के अध्यक्ष व मिस यूनिवर्स के कार्यकारी अधिकारी नवात इत्सराग्रिसिल के बीच तीखी बहस हो गई थी, जिसके बाद आयोजन सुर्खियों में आ गया।

फाइनल की उलटी गिनती शुरू

मिस यूनिवर्स 2025 का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर 2025 को आयोजित होगा। इस दौरान डेनमार्क की मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया थीलविग अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या मनिका विश्वकर्मा भारत के लिए मिस यूनिवर्स का ताज जीत पाएंगी।

Exit mobile version