अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में रीरूटिंग या शेड्यूल बदलाव? दिल्ली एयरपोर्ट ने दिए अहम निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली एयरपोर्ट ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट ने कहा कि यूरोप और अमेरिका जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी या रीरूटिंग हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे उड़ान से पहले एयरलाइन से फ्लाइट स्टेटस की पुष्टि करें।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 1 March 2026, 1:07 PM IST

New Delhi: पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, जहां ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI Airport) ने विशेष रूप से यात्रियों को सतर्क रहने और उड़ान की नवीनतम जानकारी जांचने का निर्देश दिया है।

दिल्ली एयरपोर्ट की पैसेंजर एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट की प्रेस एडवाइजरी में कहा गया है कि मिडिल ईस्ट की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी, रीरूटिंग या शेड्यूल बदलाव संभव है। खासकर यूरोप और अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ सकता है।

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में भी हंगामा, अमेरिकी कॉन्सुलेट पर शिया प्रदर्शन में 8 की मौत; पढ़ें अपडेट

एडवाइजरी में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी एयरलाइन से नवीनतम फ्लाइट जानकारी अवश्य जांच लें। रियल टाइम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.newdelhiairport.in
पर विजिट करने की सिफारिश की गई है।

सरकार ने दिया ये संदेश

भारत सरकार का कहना है कि यह एडवाइजरी सतर्कता और सुरक्षा के लिए एक प्रिवेंटिव कदम है। इसका उद्देश्य अफवाहों और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों से यात्रियों को बचाना है। यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन आवश्यक है कि वे उड़ान से पहले एयरलाइन की पुष्टि और आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

इजरायल-ईरान संघर्ष गहराया, भारत ने शुरू की संवाद की पहल…लेकिन सामने खड़ी है ये तीन मुश्किलें; जानें क्या?

सरकार ने स्पष्ट किया कि मिडिल ईस्ट तनाव से कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट प्रभावित हो सकते हैं। यात्रियों से धैर्य और सहयोग की अपील की गई है ताकि बदलती परिस्थितियों में यात्रा संचालन सुरक्षित और व्यवस्थित रखा जा सके।

सुझाव और सावधानियां

एयरपोर्ट आने से पहले फ्लाइट का रियल टाइम स्टेटस जांचें।

केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लें।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में संभावित देरी या रीरूटिंग के लिए समय पर तैयारी करें।

धैर्य बनाए रखें और एयरपोर्ट पर सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 1 March 2026, 1:07 PM IST