Met Gala में सुदा रेड्डी का शाही जलवा, 142 करोड़ के नेकलेस ने लूटी महफिल

हैदराबाद की बिजनेसवुमन सुदा रेड्डी ने Met Gala में अपने शानदार लुक से सबका ध्यान खींचा। मनीष मल्होत्रा के आउटफिट के साथ उन्होंने करीब 142 करोड़ रुपये का कीमती नेकलेस पहना, जो उनकी निजी कलेक्शन का हिस्सा था। उनका पूरा लुक भारतीय संस्कृति और विरासत से प्रेरित था।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 May 2026, 10:25 AM IST
1 / 5 New Delhi: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट Met Gala में इस बार हैदराबाद की मशहूर बिजनेसवुमन सुदा रेड्डी ने ऐसा जलवा बिखेरा कि पूरी दुनिया की नजरें उन पर टिक गईं। न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित इस इवेंट में हर सेलेब्रिटी अपने फैशन स्टेटमेंट के साथ पहुंचा, लेकिन सुदा रेड्डी का अंदाज़ सबसे अलग और शाही नजर आया। सुदा रेड्डी ने इस खास मौके पर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का तैयार किया हुआ बेहद भव्य और कलात्मक आउटफिट पहना। यह ड्रेस सिर्फ एक फैशन पीस नहीं थी, बल्कि भारतीय कला, संस्कृति और परंपरा का आधुनिक रूप थी। उनके लुक में हर डिटेल पर बारीकी से काम किया गया था, जिसने उन्हें एक रॉयल क्वीन जैसा लुक दिया।
2 / 5
3 / 5
4 / 5
5 / 5

Location :  New Delhi

Published :  6 May 2026, 10:25 AM IST