Iran Israel War: इजरायली एयर स्ट्राइक में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की मौत, जानिये उनके बारे में

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की मौत की खबरें सामने आई हैं। इजरायली एयर स्ट्राइक में उनकी मौत का दावा किया गया, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 1 March 2026, 7:23 PM IST

Tehran: इजरायली और ईरान युद्ध से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की मौत का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इजरायली एयर स्ट्राइक में उनकी मौत हो गई है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस खबर से देश और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में हड़कंप मच गया।

ईरान की एक समाचार एजेंसी ने इजरायल के एयर स्ट्राइक में महमूद अहमदीनेजाद की मौत की पुष्टि का दावा किया है। जानकारी के मुताबिक, इजरायल द्वारा नॉर्थ ईस्ट तेहरान के नरनाक में स्थित अहमदीनेजाद के आवास पर एयर स्ट्राइक की गई। जिसमें उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है और साथ ही उनके सुरक्षाकर्मी के भी मारे जाने की खबर सामने आई है।

Iran Israel War: महायुद्ध के बीच इज़राइल का एक और बड़ा दावा, जानिये इस बार क्या बोला…

महमूद अहमदीनेजाद कौन थे

अहमदीनेजाद 2005 से 2013 तक ईरान के छठे राष्ट्रपति रहे। इससे पहले 2003 से 2005 तक उन्होंने तेहरान के मेयर के रूप में कार्य किया और अपने पूर्ववर्ती के कई उदारवादी सुधारों को पलटा। इसके अलावा, उन्होंने अर्दबिल प्रांत के गर्वनर के रूप में भी काम किया।

राजनीतिक करियर और प्रभाव

अहमदीनेजाद एक सिद्धांतवादी और राष्ट्रवादी राजनीतिज्ञ माने जाते थे। वे ईरानी परमाणु कार्यक्रम के प्रबल समर्थक थे और ईरान में रूढ़िवादी राजनीतिक गठबंधनों के नेता रहे। उनकी अध्यक्षता में देश में कई कठोर राजनीतिक और आर्थिक नीतियां लागू की गईं।

अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय प्रभाव

इस खबर के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया है। इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभावित हो सकती है, बल्कि वैश्विक कूटनीति और तेल बाजारों पर भी असर पड़ने की संभावना है।

इजरायल के दावे से मचा हड़कंप, मिनट भर में 40 कमांडर खत्म, जानिये सच क्या है?

भविष्य की संभावनाएं

विश्लेषकों का कहना है कि इस तरह के हमले और जवाबी हमलों से क्षेत्र में स्थिति और अस्थिर हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रिया और ईरान की प्रतिक्रिया अब ध्यान का केंद्र बनी हुई है।

Location : 
  • Tehran

Published : 
  • 1 March 2026, 7:23 PM IST