ड्रोन हमलों के बाद कतर में LNG का उत्पादन बंद, वैश्विक गैस आपूर्ति पर पड़ेगा बुरा असर

कुवैत ने इन विमानों को दुश्मन समझकर निशाना बनाया। हादसे में सभी अमेरिकी पायलट सुरक्षित हैं। ईरान ने यह भी दावा किया कि उसने कतर में अमेरिकी दूतावास पर भी मिसाइलों से हमला किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 March 2026, 7:35 PM IST

नई दिल्ली: अमेरिका- इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई के चलते भयंकर विनाशलीला देखने को मिल रही है। स्थिति इस कदर बिगड़ रही है कि गैस उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। आज सोमवार को कतर में ऊर्जा सुविधाओं पर ड्रोन हमलों के बाद कतर एनर्जी ने रास लाफान और मेसाइद में तरलीकृत प्राकृतिक गैस यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) का उत्पादन रोक दिया है।

यह सुरक्षा स्थिति बिगड़ने के कारण की गई है। कतर दुनिया का सबसे बड़ा LNG निर्यातक है। इसलिए यह व्यवधान वैश्विक गैस आपूर्ति को प्रभावित कर सकता है।

कुवैत में क्रैश हुए अमेरिका के तीन फाइटर जेट्स, किसने मार गिराये? जानिए कैसे हुई यह दुर्घटना…

सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे यूरोप और एशिया

कतर के रक्षा मंत्रालय के अनुसारदो ड्रोन ने मेसाइद और रास लाफान में ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाया। कतर एनर्जी (QatarEnergy) ने प्रभावित सुविधाओं पर LNG और संबंधित उत्पादों का उत्पादन बंद कर दिया है। यह कदम वैश्विक एलएनजी बाजार को प्रभावित कर सकता है, विशेष रूप से यूरोप और एशिया के लिए यह अच्छी खबर नहीं है।

राहत की बात यह बताई जा रही है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति की जांच जारी है।

क्या पड़ेगा असर

जानकारों के अनुसार कतर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलएनजी निर्यातक देश है, जो वैश्विक गैस सप्लाई का 20% हिस्सा अकेले देता है। ऐसे में उत्पादन बंद होने का स्वाभाविक असर पड़ेगा।

Iran Israel War: ईरान के कई शहरों में न्यूक्लियर रेडिएशन फैलने का खतरा, किन साइट्स पर ज्यादा जोखिम?

ईरान का दावा

युद्ध के तीसरे दिन आज सोमवार को ईरान ने कतर पर जमकर निशाना साधा। उसने अमेरिका के तीन फाइटर जेट मार गिराये। हालांकि अमेरिका ने कहा कि कुवैत में उसके तीन F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट्स अवश्य क्रैश हुए हैं, लेकिन ये ईरान के हमले से नहीं, बल्कि कुवैत के एयरडिफेंस सिस्टम ने गलती हुए।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 2 March 2026, 7:35 PM IST