
ललित मोदी ने ली ब्रिटिश नागरिकता (Img: X)
New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी को ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है। उन्होंने शनिवार (14 नवंबर) को यह खबर साझा की और बताया कि उन्हें 15 सितंबर 2026 को ब्रिटिश नागरिकता मिली। उन्होंने इसे अपने जीवन का एक बहुत ही खास और गर्व से भरा पल बताया। ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी इस व्यक्तिगत उपलब्धि के बारे में बताया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर भी इसकी जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि नागरिकता मिलने के समय उनके परिवार के सदस्य और दोस्त उनके साथ मौजूद थे। ब्रिटेन को लंबे समय से अपना घर बताते हुए, उन्होंने वहां के लोगों, संस्थाओं, परंपराओं और मूल्यों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
ललित मोदी ने ली ब्रिटिश नागरिकता (Img: X)
अपनी पोस्ट में ललित मोदी ने लिखा, "एक गर्व भरा पल, एक नया अध्याय। आज, 14 नवंबर 2026 को, मुझे ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का सौभाग्य मिला। यहीं पर मैंने अपने जीवन के एक बहुत ही खास और व्यक्तिगत पड़ाव के बारे में बताया मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है।"
ये भी पढ़ें: IPL 2027 का महा-ट्रेड, पंजाब में गए हार्दिक पांड्या, मुंबई में अर्शदीप की एंट्री; ऋषभ पंत की दिल्ली में घर वापसी
उन्होंने आगे कहा, "15 सितंबर 2026 को, मैंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक समारोह में ब्रिटिश नागरिकता मिलने का जश्न मनाया। यह एक ऐसा पल है जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। ब्रिटेन कई सालों से मेरा घर रहा है। मैं वहां के लोगों, संस्थाओं, परंपराओं और मूल्यों का बहुत सम्मान करता हूं।
🇬🇧 A PROUD MOMENT. A NEW CHAPTER. Today, 14 November 2026, I had the honour of addressing the Oxford Union, where I publicly shared a very special and personal milestone. I AM PROUD TO BE A BRITISH CITIZEN. 🇬🇧 On 15 September 2026, surrounded by family and friends, I celebrated my British citizenship at a ceremony that will always hold a special place in my heart. The United Kingdom has been my home for many years. It is a country I have come to admire and appreciate deeply — its people, institutions, traditions and values. Becoming British is a privilege and a responsibility that I embrace with pride, gratitude and a genuine sense of belonging. My life’s journey has been shaped by different cultures and experiences, and I look forward to continuing to contribute positively to the country I proudly call home. Thank you to my family, friends and everyone who has been part of this journey, and to the Oxford Union for providing such a memorable occasion to share this news. A new chapter, with much to look forward to. And on His Majesty King Charles III’s birthday, a particularly special day to share this moment. God Save the King! 🇬🇧👑 Lalit Modi Founder IPL #BritishCitizen #OxfordUnion #UnitedKingdom #GodSaveTheKing
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) November 14, 2026
ब्रिटिश नागरिक बनना एक सौभाग्य भी है और एक जिम्मेदारी भी; जिसे मैं गर्व, कृतज्ञता और अपनापन महसूस करते हुए स्वीकार करता हूं।"
ये भी पढ़ें: अक्षर, पंत या केएल राहुल, IPL 2027 में किसके हाथ होगी दिल्ली कैपिटल्स की कमान?
ललित मोदी ने कहा कि उनका जीवन अलग-अलग संस्कृतियों और अनुभवों से मिलकर बना है। उन्होंने ब्रिटेन में सकारात्मक योगदान देते रहने की इच्छा जताई और अपने परिवार, दोस्तों तथा ऑक्सफोर्ड यूनियन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "मेरे जीवन का सफर कई तरह की संस्कृतियों और अनुभवों से बुना गया है। मैं उस देश में सकारात्मक योगदान देना जारी रखने के लिए उत्साहित हूं, जिसे अब मैं गर्व से अपना घर कहता हूं। मेरे परिवार, दोस्तों और इस सफर का हिस्सा रहे सभी लोगों का धन्यवाद।"
ललित मोदी ने ली ब्रिटिश नागरिकता (Img: X)
उन्होंने आगे कहा, "इस खबर को साझा करने का इतना यादगार मौका देने के लिए मैं ऑक्सफोर्ड यूनियन का भी आभारी हूं। यह एक नए अध्याय की शुरुआत है, और आगे अभी बहुत कुछ होना बाकी है।" ललित मोदी ने किंग चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन के अवसर पर यह जानकारी साझा करने के महत्व का भी उल्लेख किया। उन्होंने अपनी पोस्ट का समापन इन शब्दों के साथ किया, "ईश्वर राजा की रक्षा करे।"
Location : New Delhi
Published : 15 November 2026, 2:13 PM IST
Topics : IPL Founder Lalit Modi Lalit Modi British Citizenship Lalit Modi Oxford Union Speech Lalit Modi UK Citizenship 2026 Lalit Modi X Post