इजरायल के दावे से मचा हड़कंप, मिनट भर में 40 कमांडर खत्म, जानिये सच क्या है?

मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बदल रहे हैं। लगातार हमले, धमाकों की गूंज और बड़े दावों के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है। दोनों पक्ष सक्रिय हैं और हालात किस दिशा में जाएंगे, इस पर दुनिया भर की नजरें टिकी हुई हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 1 March 2026, 4:32 PM IST

Tehran: अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर लगातार दूसरे दिन हवाई हमले जारी हैं। इसके जवाब में ईरान भी इजरायल और मिडिल ईस्ट के नौ देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर रहा है। कतर, दुबई और अबू धाबी में मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबरें सामने आई हैं। इस बीच इजरायल ने एक बड़ा दावा किया है, जिससे पूरा देश दहल चुका है।

इजरायल का बड़ा दावा

इजरायल ने दावा किया है कि हमलों के दौरान एक ही मिनट में ईरान के 40 बड़े सैन्य कमांडर मारे गए। यह दावा ऐसे समय में सामने आया है जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की इजरायली हमले में मौत के बाद संघर्ष और तेज हो गया है।

US-Israel Attack on Iran: रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान आया सामने, जानिये क्या करेंगे आगे

तेहरान में जोरदार धमाके

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी तेहरान में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। एक स्थानीय सूत्र ने बताया कि धमाके इतने शक्तिशाली थे कि कमरा तक हिल गया। ईरानी मीडिया ने भी राजधानी के विभिन्न हिस्सों में विस्फोटों की पुष्टि की है।

इजरायल और ईरान के बीच छिड़ा युद्ध (Img- Internet)

जवाबी हमले और बढ़ता तनाव

ईरान ने दावा किया है कि वह लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है और इजरायल के साथ-साथ क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। मिडिल ईस्ट के कई देशों ने एहतियातन अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच सपा प्रमुख का बड़ा बयान, जानिये क्या बोले अखिलेश यादव?

क्षेत्रीय और वैश्विक असर

लगातार हो रहे हमलों से मिडिल ईस्ट में अस्थिरता गहराती जा रही है। वैश्विक बाजारों और कूटनीतिक संबंधों पर भी इसका असर पड़ने लगा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब इस बात पर है कि यह संघर्ष आगे किस दिशा में बढ़ेगा।

Location : 
  • Tehran

Published : 
  • 1 March 2026, 4:32 PM IST